इस बात में जरा सा भी शक नहीं है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय रेलवे ने खूब तरक्की की है। अब पहले के मुकाबले रेलवे स्टेशन ज्यादा साफ-सुथरे और व्यवस्थित दिखाई देते हैं। तो आइए आपको आज भारत के कुछ सबसे खूबसूरत और अच्छे रेलवे स्टेशन की सैर करवातें हैं।
1.छत्रपति शिवाजी टर्मिनस,मुंबई
मुंबई के इस मशहूर स्टेशन को Victoria Terminus के नाम से भी जानते हैं। 1996 में इस रेलवे स्टेशन के नाम को बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रख दिया गया था। बता दें कि इसके ढांचे के अनुसार इसकी दुनिया के बेस्ट स्टेशन्स में गिनती होती है।
2.पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन,दिल्ली
देश के महत्वपूर्ण स्टेशन में से एक है पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन। जो कश्मीरी गेट के पास बना हुआ है।

3.विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन,आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में स्थित इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 1888 में हुआ था,जिसको साउथ का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन भी कहा जाता है।

4.हावड़ा रेलवे स्टेशन,पश्चिम बंगाल
देश का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन हावड़ा है जिसका निर्माण 1854 में किया गया था।

5.चारबाग रेलवे स्टेशन,लखनऊ
इस स्टेशन की खूबसूरती को देखकर तो शायद शब्द भी कम पड़ जाए। क्योकि इस स्टेशन को देखकर मन खुश हो जाता है।

6.कानपुर सेंट्रल,कानपुर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन में से एक है।

7.दूधसागर रेलवे स्टेशन,गोवा
यदि प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाना हो तो कभी आप इस रेलवे स्टेशन पर चले जाओ।

8.कटक रेलवे स्टेशन,ओडि़शा
अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाने वाला ओडि़शा का ये रेलवे स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। जिसे आप देखते ही रह जाएंगे।



Download Android App
Download iOS App



