ज्यादातर लड़कियां लंबे नाखून रखने की शौकीन होती हैं। इतना ही नहीं नाखून की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वह काफी कुछ अपने नाखूनों पर करवाती भी हैं। वहीं मेनीक्योर पर भी खूब पैसा खर्च करती हैं। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें भले ही आप अपने नाखूनो का जिनता मर्जी ख्याल क्यों न रखती हों लेकिन लंबे नाखून सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होते हैं।

जी हां क्योंकि नाखूनों में ढेर सारी गंदगी जमा होने की वजह से कई घातक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं जिससे इंफेक्शन का काफी ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। खासकर तो प्रेगनेंसी के समय लंबे नाखून गलती से भी नहीं रखने चाहिए।

1.कैसे बनते हैं नाखून
बॉडी में मौजूद कैरटिन नामक तत्व की वजह से नाखून बनते हैं। जैसे ही बॉडी में कैरटिन की कमी होने शुरू हो जाती है तो नाखूनों की सतह भी प्रभावित हो जाती है। इसी तत्व की कमी होने की वजह से नाखूनों का रंग भी बदलने लगता है।

2.दस्त और उल्टी होना
नाखूनों में गंदगी जमा होने की वजह से कई खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यही बैक्टीरिया फिर खाने के जरिए पेट में चले जाते हैं। जिससे कई बीमारियों का होने का खतरा होता है। कई बार तो इन बैक्टीरिया की वजह से उल्टी और दस्त होने की परेशानी भी होती है।

3.रखें प्रेगनेंसी में खास ध्यान
प्रेगनेंसी के वक्त डॉक्टर हॉर्मोन और मल्टीविटामिन की दवाई देते हैं जिस वजह से नाखून की ग्रोथ ज्यादा तेजी से होनी शुरू हो जाती है। वहीं इस दौरान नाखून पतले और नाजुक हो जाते हैं। वैसे लंबे और गंदे नाखून होने की वजह से इंफेक्शनक खतरा ज्यादा बढ़ जाता है,जो पेट में पल रहे बच्चे और मां दोनों के ही स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक सिद्घ हो सकता है।

4.ज्याद होते हैं बच्चे शिकार
बच्चों के नाखून भले ही छोटे होते हैं लेकिन बच्चों के नाखूनों में ही सबसे ज्यादा गंदगी भरी होती है। इस गंदगी की वजह से कई तरह की परेशानियां भी होनी शुरू हो जाती है। यही रोगाणु बच्चों की बॉडी में जाकर इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देते हैं। कई बार बच्चे इन्हीं नाखूनों से शरीर में कहीं खुजली करके और उसे खरोंचकर चोट भी पहुंचा लेते हैं। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि बच्चों के नाखूनों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए।

5.सिर्फ साबुन से हाथ धोना नहीं है सही
बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि उन्होंने साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लिए तो चलो हो गया काम। हाथों से सारे बैक्टीरिया निकल जाएंगे,जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है क्योंकि नाखूनों में जमा होने वाला बैक्टीरिया आसानी से नहीं निकल पाता है।

तो हम सभी के लिए यही बेहतर होगा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सभी को अपने नाखून को साफ और समय-समय पर काटते रहना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



