डॉक्टर सभी को खूब सारा पानी पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि पानी पीने से किडनी फिल्टर होती है। इसके साथ ही कई सारे रोग अपने आप ही छूमंतर हो जाते हैं। पानी का सेवन करने से स्किन भी खिली-खिली रहती है। लेकिन ऐसा बहुत बार होता है जब हम खूब सारा पानी पी लेते हैं तब बाथरूम जाना पड़ता है।

लेकिन यदि आप रास्ते में या किसी अन्य काम में इतना ज्यादा बिजी हैं कि आप बहुत देर से यूरिन रोककर बैठे हैं तो अब से आप जरा संभल जाएं। क्योंकि ये आदत आपको काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है।

बहुत देर तक यूरिन रोकने से ब्लैडर मूत्राशय पर दबाव बढ़ जाता है जो दर्द की वजह बन सकता है। यह दर्द किडनी तक भी पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में पेशाब करने के बाद भी दर्द से राहत नहीं मिल पाती है क्योंकि यूरिन रोकने की वजह से होने वाले दर्द को जाने में कुछ टाइम लगता है।

इतना ही नहीं बार-बार यूरिन रोकना ब्लैडर के साइज को बढ़ा देता है और मांसपेशियों में खिचाव भी हो सकता है। फिर ये परेशानी गंभीर रूप भी ले सकती है जिसके बाद सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।

यूरिन रोकने की वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का भी डर रहता है। क्योंकि पेशाब नहीं करने से बैक्टीरिया को बढऩे का मौका मिल जाता है जिसके ब्लैडर के अंदर तक भी पहुंचने के चांस होते हैं।

पेशाब रोकने से न केवल किडनी पर जोर पड़ता है बल्कि भविष्य में किडनी संबंधी गंभीर परेशानियां भी जड़ बन सकता है। कुछ शोध में तो यह भी पाया गया है कि पेशाब को ज्यादा देर तक रोके रखना किडनी स्टोन की वजह बन सकता है।


Download Android App
Download iOS App



