कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरतने को कहा गया है। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि घबराने की जरुरत नहीं है, हालात सामान्य हैं। ऐसे में अफवाहों से बचे रहना भी बहुत जरुरी है। दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखकर हर कोई जानना चाह रहा है कि कोरोना वायरस आखिर फैलता कैसे है?

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे इंसान में फैल जाता है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको भी कोरोना वायरस होने का खतरा रहता है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति और आपके बीच की दूरी करीब 6 फीट से कम है तो ऐसे में आपको संक्रमण होने का पूरा-पूरा चांस बना रहता है।

वहीं खांसने और छींकने से भी कोरोना वायरस खूब तेजी से फैलता है। डॉक्टरों की मानें तो आप घर से बाहर जाते वक्त अपना मुंह ढक कर चलें और हो सके तो आप मास्क का इस्तेमाल करें। इसके अलावा खांसने और छींकने वाले लोगों के संपर्क में आने से बचें रहे।

संक्रमित हवा से
वैसे कोरोना वायरस संक्रमित हवा से भी ज्यादा फैल सकता है। यदि कोरोना वायरस से पीडि़त कोई भी इंसान आपके आसपास आकर खांसी या छींक मार रहा हो तो ऐसे में संक्रमित हवा के जरिए आप इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं।

कोरोना वायरस छूने से फैलता है
जो भी व्यक्ति संक्रमित है अगर उसने किसी टेबल,बेड या अन्य सामान को छुआ है या फिर आप उन सामानों के संपर्क में भी आते हैं तो इससे भी आपको इंफेक्शन होने का खतरा है।

इसलिए ध्यान रहे ऐसी वस्तुओं को न छुएं और छूएं भी तो तुंरत हैंडवाश भी करें। बहुत बार ऐसा होता है जब कभी संक्रमित व्यक्ति को पता नहीं चल पता और वो अपने लक्षणों को पहचान नहीं पाता तो ऐसे में इन लोगों से दूर रहना ज्यादा ठीक रहेगा।

बता दें कि कोरोना वायरस के बारे में बताया गया है कि यह किसी जानवर से फैला है। इस वजह से चीन ने सबसे पहले लोगों को मांसहारी खाना न खाने की सलाह दी थी। वहीं भारत में भी मांस के सेवन से परहेज करने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



