आज कल के समय में यंगस्टर्स को लेकर अक्सर ऐसा होता है। जब वो कई बातों को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं। इन्हीं में से एक है जिसके साथ हम रिलेशनशिप में है,क्या हम सचमुच प्यार करते हैं या यह सिर्फ आकर्षण है। यह बात तब और भी ज्यादा बिगड़ जाती है जब एक पार्टनर शादी करना चाहता है और दूसरे को अपने रिश्ते को लेकर संतुष्टि भी नहीं मिल पाती है।
हमेशा बना रहता है कंफ्यूजन
चलो यह तो बात हुई प्रपोजल और डेटिंग की अगर इससे आगे बढ़ते हैं तो बात आ पहुंच जाती है सेक्स पर। सब कुछ सही ढंग से चलने के बाद भी केवल इस बात का कंफ्यूजन बना रहता है कि क्या यह प्यार है या केवल लस्ट है। लव और लस्ट यंगस्टर्स के बीच एक ऐसा कंफ्यूजन वाला स्टेज है जो उन्हें हर दम पेरशान करता है।
प्यार और आकर्षण
रिसर्च के मुताबिक प्यार और आकर्षण दो तरीके के होते हैं। पहला जो आपको पहली नजर में हो जाता है। जैसे किसी को देखा और लट्टू हो जाना। इसे आप लव ऐट फस्र्ट साइट भी कहते हैं। जबकि दूसरा होता है जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता है।
प्यार के रिश्ते में भी इंवेस्टमेंट की सख्त जरूरत होती है। यहां हम मटीरियलिस्टिक इंवेस्टमेंट की बात नहीं करते हुए वक्त और इमोशन वाले इंवेस्टमेंट की बात कर रहे हैं जोकि इसमें शामिल है। केवल किसी के साथ फिजिकल अटैचमेंट से बात नहीं बन पाती है। क्योंकि एक रिश्ता इमोशन के साथ ही बेहतर चल सकता है। इसलिए सेक्शुअल लाइफ पर जोर न देते हुए अपनी बॉन्डिंग को स्ट्रांग करने में ज्यादा ध्यान दें।
इस तरह समझे अंतर
यदि आप अपने रिश्ते को लेकर अब तक भी कंफ्यूज हैं कि यह लव है या लस्ट और क्या आपको इस रिश्ते को शादी के बंधन में तब्दील करना चाहिए? तो इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आप यह सोचें की आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद है? या आपको उसकी जरूरत तभी महसूस होती है जब आप फिजिकल होना चाहते हैं?
बता दें कि जिस रिश्ते में लव नहीं लस्ट होता है वहां फिजिकल नीड ज्यादा हावी हो जाती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो आपको समझ लेना चाहिए कि ये प्यार नहीं है। अगर आपकेइस रिश्ते में दोस्ती का भाव शामिल नहीं है आप एक-दूसरे से अपने सीक्रेट्स शेयर नहीं करते तो आपको इस रिश्ते में आगे बढऩे से पहले इस पर थोड़ा सोच विचार करना ज्यादा जरूरी है।
जब जुड़ी हो फिलिंग्स
जब कभी आप अकेले में अपने पार्टनर के बारे में सोचते हुए महसूस करते हैं कि इमोशनली आप उसके बिना बिल्कुल अधूरे हैं वहीं एक इंसान है जो आपको बेहतर तरीके से समझता है। आप उस पर ट्रस्ट कर सकते हैं।
आपकी जिंदगी में उसकी जरूत केवल फिजिकल नीड तक सीमित नहीं है बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी आपका मन उसी के पास टिका हुआ है तो समझ जाइए कि आप उससे प्यार करते हैं।