जब भी हमे कुछ समझ नहीं आता है तब हम बिना देरी किए यूटूब पर उस चीज़ को सर्च कर लेते है, फिर वह खाना बनाने के रेसिपी और या फिर कोई चैप्टर। लेकिन यूटूब देख कुछ लोग ऐसी हरकतें भी कर देते है जिससे सुनकर समाज दंग रह जाता है। ऐसी ही एक घटना अब सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति यूटूब देख अपनी पत्नी की डिलीवरी कर रहा था, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें, यह मामला तमिलनाडु के कृष्णागिरी का है, जहां पति मधेश और उसकी पत्नी वी लोगनयाकी की यूट्यूब से वीडियो देखकर डिलीवरी करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई। दरअसल पति-पत्नी दोनों ने पहले ही बच्चे की डिलीवरी घर पर करने का फैसला लिया था। वहीं जब 27 साल की लोगनयाकी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उन्होंने अस्पताल ना जाते हुए घर पर ही डिलीवरी करने की कोशिश की।
बता दें कि डिलीवरी के बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालूम हो प्रसव के दौरान गर्भनाल (अंबिकल कॉर्ड) ठीक से नहीं कटी थी जिस वजह से महिला का काफी खून बह गया था। और जब तक उसे अस्पताल लेकर जाया गया, काफी देर हो चुकी थी। आपको बता दें कि डिलीवरी के समय हुआ बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।

22 अगस्त को घटित हुई घटना के बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी रथिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णागिरी के जिला कलेक्टर केएम सरयू ने कहा कि घटना सामने आने के तुरंत बाद आरडीओ स्तर की जांच का आदेश दिया गया था। वहीं डीएम ने आदेश दिया है कि गांव की नर्स और आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताएं, अपने-अपने गांव की सभी नव-विवाहित महिलाओं की जानकारी रखेंगी। बाद में जब वो गर्भवती हो जाएं तो उन सभी का विवरण PICME पोर्टल में दर्ज किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



