कालाढूंगी : मंगलवार को नगर पंचायत साभागार में आयोजित कांग्रेस की बैठक में आगामी निकाय चुनाव में जीत की रणनीति तैयार की गयी तथा हर वार्ड में एक कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। कालाढूंगी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि सभी कांग्रेस जन अभी से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं व सभी लोग मिलकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अब निकाय चुनाव नजदीक हैं इसलिए आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी जिसे भी टिकट दे सभी लोग उसका समर्थन करें तथा उसको जीत तक पहुचाएं।
जिलाध्यक्ष नैनवाल ने कहा कि जो लोग टिकट न मिलने पर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन न कर वह लोग अपनी दावेदारी न करें। इस दौरान सभी ने कहा कि जिसको पार्टी टिकट देगी उसको जिताने के लिए मेहनत में जुटेंगे। बैठक में भोला दत्त भट्ट, संजय किरौला, दीप चंद्र सती, राजेंद्र सिंह नेगी, सीमा नेगी आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने बढ़ती मेहंगाई के विरोध में मुख्य बस स्टेंड पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– मो.दानिश


Download Android App
Download iOS App



