लॉकडाउन में घर में कैद हुए इंसान, इसलिए बंदर उड़ा रहे हैं पतंग,वीडियो वायरल

Summary :

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लोगों से बार-बार यही अपील की जा रह है सब अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहें

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अब देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। लोगों से बार-बार यही अपील की जा रह है सब अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहें और कोरोना को जड़ से ख़त्म करने के लिए अपना सहयोग दें। अब इतने दिनों घर के अंदर कैद रहकर भला टाइम पास भी कैसे होगा तो बस इसी वजह से सब कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
वहीं सड़को पर पूरी तरह से सनाटा पसरा हुआ है,मगर जानवर खुलकर मजे कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी। जी हां दरअसल इस वीडियो में बंदर को पतंग उड़ाते देखा गया। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है।
पहले देखिये वीडियो… 

क्या है वीडियो में…
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर छत की टंकी पर बैठकर मांजे को पकड़कर आराम से पतंग उड़ा रहा है। लेकिन पतंग कट गयी तो मांजा उसके पास आ गया। इसके बाद बंदर ने उड़ाना शुरू कर दिया और मांजा खींचने लगा।बंदर को भी पतंग उड़ाने में मजा आने लगा, इस बीच आसमान में कई सारी पतंग उड़ रही थीं और वह भी उड़ाने लगा। इसके बाद बंदर ने पतंग को अपनी तरफ खींची और पतंग को फाड़ दिया। 
ट्विटर पर लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लाइक्स और रि-ट्वीट्स भी हो चुके हैं। बता दें की लॉकडाउन से चारों तरफ सन्नाटा होने की वजह से जंगली जानवरों को अपनी मन मर्जी करने का पूरा-पूरा मौका मिल रहा है,तभी तो आजकल बेहद ऐसे अदभुद नजारे देखने को मिल रहे है। 
 सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिए ऐसे रिएक्शन्स…



Desk Team