इंडोनेशिया ऐसा मुस्लिम देश है, जिसने आईफोन 16 पर बैन लगाने के बाद अभ गूगल पिक्सल फोन की बिक्री पर भी बैन लगा दिया है
दरअसल, इंडोनेशिया ने घरेलू सामग्री आवश्यकताओं को पूरा न करने के कारण Google Pixel स्मार्टफोन्स की बिक्री पर बैन लगा दिया है। इसकी जानकारी इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने दी है
इंडोनेशियाई उद्योग मंत्रालय ने कहा कि Google के स्मार्टफोन तक तक नहीं बेचे जा सकते हैं जब तक वे इंडोनेशिया में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन्स में 40% स्थानीय सामग्री की अनिवार्यता को पूरा नहीं करते
उद्योग मंत्रालय के प्रवक्त फेब्री हेंड्री एंटोनी आरिफ के मुताबिक, देशा का लक्ष्य डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और इंपोर्टेड टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करना है
बैन लगने के बाद इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर पिक्सल फोन्स को नहीं बेचा जाएगा
उद्योग मंत्रालय के प्रवक्त फेब्री हेंड्री एंटोनी आरिफ ने बताया कि हम इन नियमों को इसलिए बढ़ा रहे हैं ताकि इंडोनेशिया में सभी निवेशकों के लिए निष्पक्षता हो। गूगल के प्रोडक्ट्स हमारी तय योजना का पालन नहीं करते हैं
उन्होंने ये भी बताया कि लोग विदेश से गूगल पिक्सल खरीद सकते हैं और देश में रख सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा
आधिकारियों ने चेतावनी भी दी है कि इंडोनेशिया में अवैध तरीके से बेचे जाने वाले फोन को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा


Download Android App
Download iOS App



