इंडोनेशिया में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी दो गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है,वो भी एक ही मंडप में। कुरान के मुताबिक एक मुस्लिम शख्स एक नहीं बल्कि चार शादियां कर सकता है।

लेकिन शर्त ये भी है कि आदमी तभी एक से ज्यादा शादी कर सकता है जब उसकी पहली पत्नी दूसरी शादी करने की स्वीकृति दे। इंडोनेशिया के कानून के अनुसार यदि इंसान देखभाल कर सकता है और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकता है तो वो शादी कर सकता है,लेकिन इस शख्स ने एक ही मंडप पर दो लड़कियों से शादी कर ली है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

लोकर मीडिया से बातचीत के दौरान शख्स ने कहा मैं दोनों में से किसी का भी दिल टूटता नहीं देख सकता था,इसलिए मैंने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया है।

बता दें कि इंडोनेशिया में एक परंपरा दहेज की भी है। जहां पर दुल्हन का परिवार लड़के को दहेज देता है उसके विपरीत यहां लड़का-लड़की के परिवार वालों को दहेज देकर बताता है कि वो दुल्हन का ख्याल रख सकता है। दूल्हे ने दो लड़कियों के परिवारों को 5-5 हजार रुपए दिए हैं। उन्होंने ये परंपरा मंडप पर ही करी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही शादी की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इनकी शादी की तस्वीरें 17 अगस्त के दिन शेयर की गई थी। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लड़के ने दोनों लड़कियों के साथ बैठकर शादी की है।


Download Android App
Download iOS App



