खुदाई के बाद JCB मशीन ने किया नागिन डांस, VIDEO देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Summary :

इन दिनों जेसीबी मशीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियाे में जेसीबी की मशीनें नागिन डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

इन दिनों जेसीबी मशीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियाे में जेसीबी की मशीनें नागिन डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिनों हैशटैग #JCBkikhudai जमकर वायरल हुआ है। जेसीबी ट्रकों के नागिर डांस का वीडियो शार्ट वीडियो एप टिक-टॉक पर बनाया गया है और अब तक लगभग 62 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। 
ट्विटर पर इस वीडियो को कृष्‍णा भट्ट नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, टिकटॉक पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया। एक युवक इस वीडियो में सपेरा बना हुआ है तो वहीं दो-तीन ट्रक इस लड़के सामने खड़े होकर नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

जेसीबी मशीन इस वीडियो में नागिन की तरह उस धुन पर फन निकालती हुई दिखाई दे रही हैं और साथ ही नाच रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो की जमकर तारीफ करते हुए लोगों ने क्रिएटीविटी की खूब सरहाना की है। सोशल मीडिया पर कुछ भी कभी भी वायरल हो जाता है। ऐसी चीजें अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं। जिसके बारे में कभी कोई नहीं सोच सकता है। 
सोशल मीडिया पर #JCBkikhudai का वीडियो बीते दिनों पहले बहुत वायरल हो रहा था। लोग जेसीबी की इसको लेकर बहुत चर्चा कर रहे थे। इतना ही नहीं लोगों ने तेे जेसीबी की खुदाई को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बना दिए थे। 

Desk Team