जब एक बच्चे का जन्म होता है तब वो इस दुनिया में आते ही जोर-जोर से रोना शुरू कर देता है। उसका तेज से रोना ही उसके जन्म होने की बात की पुष्टि करता है। मगर बहुत बार ऐसा होता है जब कुछ बच्चे जन्म लेने के बाद रोते नहीं है जो कि सामान्य बात है।

बच्चे के जन्म के बाद रोना जरूरी होता है इस बात से लगभग हर मात-पिता वकीफ हैं,लेकिन क्या आपको मालूम है कि जन्म लेने के 24 घंटे के अंदर बच्चे का पहली बार रोना किस लिए जरूरी है। अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि जन्म लेने के दौरान नवजात शिशु का रोना कितना ज्यादा जरूरी होता है।

1.जन्म के समय इसलिए रोना जरूरी
जब बच्चा जन्म लेकर दुनिया में प्रवेश करता है तब वह मां की कोख से अलग हो जाता है। बच्चे का जन्म के समय रोना ही उसके जीवन का संकेत है। जन्म के बाद जब बच्चा पहली बार रोता है तब पता चलता है कि उसके फेफड़े और हार्ट ठीक से काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर बच्चे के रोने से उसके स्वास्थ्य के बारे में पता चल पाता है। इस दौरान अगर बच्चा अगर तेजी से रो जाता है तो इसका मतलब वो बिल्कुल स्वस्थ्य है। अगर बच्चा धीरे से रो रहा है तो कुछ स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है।

2.नवजात इसलिए रोता है
नवजात शिशु जन्म से पहले तक गर्भनाल के जरिए सांस लेता है। जन्म के कुछ सेकेंड बाद बच्चा खुद से सांस लेना शुरू कर देता है। जब नवजात शिशु सांस लेता है तब वह नाक और मुंह में जमें तरल पदार्थ को बाहर करता है। इस प्रक्रिया से बच्चा रो पड़ता है। जब नवजात शिशु खुद से सांस नहीं ले पाता और फ्लूइड का बाहर नहीं कर पाता तब डॉक्टर सक्शन ट्यूब की सहायता से ऐसा करते हैं।

3.शिशु का कितना सोना सामान्य
बच्चें को पालने के लिए यह बात हमें जरूर जान लेनी चाहिए कि बच्चे को कितना रोना चाहिए या कितना रोना सामान्य है। इस मामले में कई शोधो का कहना है कि एक स्वस्थ्य बच्चे को एक दिन या 24 घंटे में कम से कम 2-3 घंटे तो जरूर रोना ही चाहिए। वहीं अगर बच्चा 4 घंटे से ज्यादा रो रहा होता है तो ऐेसे में डॉक्टर से एक बार सलाह लेनी चाहिए। वहीं बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है उसका रोने का समय कम होने लग जाता है।

4.बच्चे के रोने की वजह
सबसे जरूरी बात जो हर एक पेरेंट्स को पता होनी चाहिए कि बच्चा कब-कब रोता है और किस वजह से रोता है? वैसे हर मां ये तो जानती है कि उसका बच्चा तब ज्यादा रोता है जब उसे भूख लगी होती है। लेकिन इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी होते हैं जिस वजह से नवजात शिशु रोता है,जो माता-पिता को मालूम होने चाहिए।



Download Android App
Download iOS App



