गुरुवार का दिन साई बाबा की पूजा करने के लिए बेहद खास माना जाता है। तभी तो शिरडी वाले साई बाबा का नाम जुबां पर आते ही लोग बाबा को याद करते हैं। गुरुवार के दिन साई बाबा की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस खास दिन सभी भक्त बाबा को प्रसन्न और उनकी कृपा पाने के लिए पूरे विधि विधान से गुरूवार के दिन पूजा और व्रत रखते हैं। यदि आप भी गुरुवार के दिन साईबाबा के नाम का व्रत रखने का सोच रहे हैं तो आप इस विधि को जरूर अपनाए।

1.साई बाबा का व्रत एक बार शुरू कर लेने के बाद लगातार 9 गुरुवार तक किया जाना चाहिए।
2.साई बाबा का व्रत करने के लिए प्रात:काल उठकर स्नान करने के बाद बाबा की मूर्ति या साई मंदिर जाकर पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय बाबा की मूर्ति या फोटो के नीचे पीले रंग का कपड़ा बिछाए। इसके बाद फूलों की माला चढ़ाए और साफ पानी से तस्वीर को पोछकर उस पर चंदन का तिलक लगाए।

3.मूर्ति के सामने घी का दीया जलाकर साई व्रत की कथा पढ़ें साथ ही साई बाबा का ध्यान करें।
4.साई बाबा को भोग के लिए बेसन के लड्डू या फिर किसी भी मिठाई का प्रयोग आप कर सकते हैं। बाबा को भोग लगाने के बाद उसे घर के सभी सदस्यों में बांटे।

5.ध्यान रखें साई बाबा के व्रत में कभी भूखा नहीं रहना चाहिए। इस व्रत को फलाहार ग्रहण किया जा सकता है।
6.साई बाबा के परम भक्तों को मालूम है कि साई बाबा को पालक बहुत पसंद है। इसलिए हो सके तो गुरुवार के दिन आप भी बाबा को पालक जरूर चढ़ाए।

7.गुरुवार के दिन साई बाबा को कुछ मीठा अर्पित करें।
8.साई बाबा को आप खिचड़ी का भोग भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही ध्यान रहे आप किसी भी चीज का साई बाबा को भोग लगाते हैं तो ध्यान रहे इसमें नारियल का उपयोग अवश्य करें।

9.साई बाबा का व्रत कोई भी जाति-धर्म के पुरुष एंव महिला कर सकते हैं।
10.व्रत पूरा हो जाने के बाद यदि आप श्रद्घा से किसी भी गरीब या जरूरतमंद लोगों को भोजन करते हैं तो इसका भी काफी महत्व माना गया है। जी हां ऐसा करने से साई बाबा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।


Download Android App
Download iOS App



