सेहत के लिहाज से केला बहुत लाभकारी होता है। केले में कई तरह के पौष्टिïक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। केले में कैल्शियम,पोटेशियम,मैग्नीशियम और विटामिन पाया जाता है। ये फल आपके ह्दय के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

यदि आप पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना केले और दूध का सेवन करना चाहिए। तो चालिए आपको बताते हैं केला खाने के कुछ फायदों के बारे में…

1.वजन कम करने में मदद करे
केले में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। केला पेट भरने में तो सहायक है ही साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है। केले खाने से केवल वजन बढ़ता ही नहीं बल्कि कम भी होता है क्योंकि केला बहुत देर तक पेट भरने को अहसास करता है साथ ही ये के्रविंग की परेशानी नहीं होती है। केले में पोटेशियम की भी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है।

2.पाचन क्रिया बेहतर
केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होने की वजह से ये पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। यदि आप पेट की बीमारियों से जूझ रहे हैं तो आप अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करें। इस खाने से आपका पाचन तंत्र बिल्कुल सही रहेगा।

3.बीपी कंट्रोल
यदि आपको हाई बीपी की शिकायत है तो ऐसे में आपको केला इस परेशानी से छुटकार दिला सकता है। केले में आयरन की मात्रा काफी अच्छी होती है इसलिए रोज एक केला खाने से एनीमिया का जोखिम न के बराबर हो जाता है।

केला आपके मूड के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो आपको अच्छी नींद दिलाता है साथ ही आपको खुशमिजाज भी रखता है।


Download Android App
Download iOS App



