गर्मियों का मौसम आने के बाद से आम बाजार में आना शुरू हो गया है। वैसे गर्मियों के इस मौसम का कई लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं कि बाजार में आम कब आए। आम फल ऐसा है जिसका टेस्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और अममून सभी लोगों को काफी ज्यादा लुभाता भी है। बता दें आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। खैर, ये तो हुई बात आम कि लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि आम को छीलते समय काफी मात्रा में वेस्टेज होती है या छीलने के बाद भी छीलका आम में ही लगा रह जाता है।

आम छिलने की कुछ बेहतर ट्रिक्स के बारे में…
इसी कड़ी में आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं आम छीलने की कुछ लाजवाब ट्रिक्स जिससे आम की वेस्टेज तो नहीं होगी साथ ही आपके मुंह का टेस्ट भी सही रहेगा। तो चलिए हम आपको बतायेंगे आम छीलने के तीन गजब के तरीके…

हाथों से आम छीलने का तरीका
वैसे आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी,लेकिन यह सच है कि आप अपने हाथों से भी आसानी से आम को छील सकते हैं। मगर ध्यान रखने योग्य बात इस विधि से सिर्फ मुलायम आम को ही छीला जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक कटिंग बोर्ड में आम को रखें और उसको स्टेम से पकड़े। अब आम की स्टेम से इसे छीलना शुरू करें। ऐसे में आप दो से तीन बार में आसानी से आम को छील सकते हैं। अब आम को चाकू से काट लें।

ग्लास की मदद से
कांच के ग्लास की मदद से आम छीलने के लिए सबसे पहले आम को दो भागों में छिलका सहित काट लें। इसके बाद आम को ग्लास में पीले भाग की ओर से एक सिरे से स्कूप करते हुए छिलके को अलग कर दें। ऐसा करने से छीलका आसानी से निकल जाएगा और आप अब चाकू से काट कर आम को खा सकते हैं।

नोट: ग्लास से आम को छीलने से पहले चेक कर लें आम मुलायम तो नहीं। क्योंकि मुलायम आम को ग्लास से छीलना थोड़ा मुश्किल है।

चाकू की मदद से
अगर आम थोड़ा सख्त है और गला हुआ नहीं तो ऐसे में आप आसानी से इसे चाकू की मदद से छील सकते हैं। इसके लिए आपको कटिंग बोर्ड में आम को उसकी स्टेम से पकड़कर रखें।

इसके बाद चाकू की सहायता से फ्री हैंड से आम को एक सिरे से दूसरे सिरे तक छीलना शुरू कर दें। इस बीच ध्यान रखें आम को जोर लगाकर नहीं छीलना है क्योंकि ऐसा करने से आम का कुछ भाग छीलके साथ ही कट जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



