आजकल के समय में डायबिटीज की बीमारी केवल बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ती हुई दिख रही है। अनियमित जीवनशैली और गलत तरह से खानपान के चक्कर में लोग अब डायबिटीज की चपेट में आ जाते हैं। डायबिटीज के मरीज को खानपान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में बहुत बार ऐसा भी होता है जब डायबिटीज को लेकर कुछ ऐसे झूठ बोल दिए जाते हैं,जिन्हें आप लोग सच मान लेते हैं। तो आइए क्या हैं ये झूठ जानें इनके बारे में…

एक दो बार नहीं बल्कि आपने कई लोगों को बोलते हुए सुना होगा कि डायबिटीज के मरीजों को बिल्कुल भी मीठा नहीं खाना चाहिए। जबकि ये पूरी तरह से गलत है। क्योंकि असल में सच यह है कि डायबिटीज में हमेशा मरीज को संतुलित आहार लेना चाहिए और इसी आहार में मीठा भी शामिल है।

मगर ध्यान रखें ये रिफाइंड शुगर हो। शुगर पेशेंट्स के लिए अलग से शुगर आती है जो परिष्कृत होती है। दरअसल डायबिटीज में मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाता है। ऐसे में हर चीज को संतुलित मात्रा में जरूर लेना चाहिए। वैसे डायबिटीज को लेकर ये भी कहा जाता है कि ये आनुवंशिक बीमारी है और इसी वजह से होती है।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। बेशक डायबिटीज आनुवंशिक बीमारी है,मगर आपकी जीवनशैली और खानपान सही नहीं है तो यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। बता दें कि तनाव की वजह से भी कई लोग डायबिटीज की बीमारी का शिकार होते हैं।

बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो यही सोच-विचार करते हैं कि डायबिटीज में फल खाया जा सकता है या नहीं। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। क्योंकि डायबिटीज में वो सभी फल खाएं जा सकते हैं जिनमें शुगर की मात्रा कम हो। क्योंकि फलों में प्राकृतिक तौन पर मीठा मौजूद होता है। ऐसे में कुछ ही फल ऐसे होते हैं जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं। इसलिए ध्यान रखें डायबिटीज में केवल उन्हीं फल का सेवन करें जो आपके ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाए।

कई सारे लोगों ने तो यहां तक भी सोच बनाई हुई है कि शुगर की पेरशानी केवल मोटे लोगों में ही होती है,जबकि ऐसा कुछ नहीं है। क्योंकि डायबिटीज किसी भी इंसान को हो सकता है और यह आपकी जीवनशैली से जुड़ी हुई एक बीमारी है।

ऐसे में अगर आपकी जीवनशैली अनियमित रहेगी तो स्वाभाविक है कि आपको भी डायबिटीज होना तय रहा। मधुमेह को लेकर यह भी कहा जाता है कि इस बीमारी में कार्बोहाइड्रेड वाला खाना नहीं खाना चाहिए। जबकि ये गलत है केवल आपको ध्यान रखना है कि आपको स्वस्थ कार्बोहाइड्रेड वाला आहार खाना है।


Download Android App
Download iOS App



