भारतीय कल्चर अब भारत से ज्यादा अब विदेशों में देखने को मिलता है। विदेशी भारतीय कल्चर को काफी पसंद करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं। वहीं, भारतीय विदेशी कल्चर की तरफ खीचें जा रहे हैं। वहीं, विदेशियों को भारतीय खाने के साथ-साथ यहां का रहन-सहन भी अच्छा लगता है। हाल ही में एक कोरियाई व्यक्ति को हैरतअंगेज अंदाज में हिंदी बोलते देखा गया।

सोशल मीडिया पर एक कोरियाई शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो आपने इससे पहले भी कई विदेशियों को हिंदी बोलते हुए देखा होगा लेकिन ये शख्स बिहारी लहज़े में हिंदी बोलते नजर आ रहा है जिसे देख ज्यादातर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के मुंह खुले के खुले रह गए। बिहारी बोलने जहां आज खुद बिहारी कतराते हैं वहीं, इस कोरियाई शख्स के मुंह से सुनकर लोग दंग रह गए हैं।
कोरियाई शख्स अपने अविश्वसनीय रूप से हिंदी बोलने के टैलेंट की वजह से इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस कोरियन शख्स का बिहारी में हिंदी बोलने का लहजा काफी अलग है। यहीं कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स की नजरों में बना हुआ है। वहीं ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो को लूप में लगाकर कई बार देखते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में नजर आ रहे कोरियन शख्स का नाम चार्ली बताया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि चार्ली जब 2 साल का था तब से पटना में रह रहा है। यहीं कारण है कि वो भारतीय अंदाज में हिंदी बोलता दिखाई दे रहा है और उस पर उसका बिहारी लहजा सभी के होश उड़ाने के लिए काफी है। बचपन से ही पटना में रहने की वजह से ही चार्ली बिना किसी दिक्कत के इतनी अच्छी हिंदी बोलता दिख रहा है।

एक नहीं बल्कि इंटरनेट पर बिहारी लहजे में बात करते हुए चार्ली के कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं और वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। वहीं, चार्ली का कहना है कि वो बचपन से ही अपनी कोरियाई भाषा को ज्यादा पसंद नहीं करते थे और अंग्रेजी बोलने में उन्हें थोड़ी दिक्कत होती थी। इसलिए उन्हें हिंदी बोलना अच्छा ऑप्शन लगता है।


Download Android App
Download iOS App



