हल्द्वानी : उत्तराखंड मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन गुरूवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लैब टैक्नीशियनों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। लैब टैक्नीशियन 2 वर्षों से शासन में लंबित लैब टैक्नीशियन की कैडर पुर्नगठन धुलाई भत्ता, कैमिकल की खरीददारी हेतु लैब टैक्नीशियन का अनुमोदन एवं सेवा नियमावली की मांग को पूरा करने, 2005 के बाद नियुक्त सभी लैब टैक्नीशियनों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड द्वारा 3 अक्टूबर 2016 को उत्तराखंड मेडिकल लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के साथ हुए समझौते पर हुए कार्यों का विवरण देने व नियमित लैब टैक्नीशियन के स्थाईकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वह बीते नौ अप्रैल से काले फीते बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गई तो वह आगामी 16 अप्रैल को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर महानिदेशालय का घेराव करेंगे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



