जब नकली शेर के सामने आ गए दो असली शेर, फिर हो गया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

Summary :

आपने भी बाकी लोगों की तरह ही चिडिय़ाघर में कई सारे जानवरों को देखा होगा। लेकिन चिडिय़ाघर में आपने जिसको देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित होंगे

आपने भी बाकी लोगों की तरह ही चिडिय़ाघर में कई सारे जानवरों को देखा होगा। लेकिन चिडिय़ाघर में आप जिसको देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित होंगे वो होगा जंगल का राजा शेर जो एक पल में ही किसी का भी काम आसानी से तमाम कर सकता है। बता दें कि बहुत बार ऐसा होता है जब ये शेर चिडिय़ाघर से कहीं दूर भाग जाते हैं। ऐसे में वहां काम  करने वाले कर्मचारियों के लिए मुसीबत हो जाती है। 

चिडिय़ाघर से शेर के भाग जाने की प्रक्रिया

हाल ही में जापान का एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं जहां पर चिडिय़ाघर में शेर के भागने की प्रक्रिया को समझाने की कोशिश करी गई है जिसके लिए सेफ्टी ड्रिल करवाया गया है। 

सेफ्टी ड्रिल का वीडियो 

इस सेफ्टी ड्रिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस सेफ्टी ड्रिल में असली शेर को नहीं लाया गया। क्योंकि ऐसा करना किसी के लिए भी खतरे से खाली नहीं था। इसलिए चिडिय़ाघर की ओर से ड्रिल के लिए एक कर्मचारी को शेर के जैसे कपड़े पहनाकर उसे तैयार कर दिया गया था। इस वीडियो को आप भी देख सकते हैं कि कैसे एक कर्मचारी शेर बना हुआ है और वह चिडिय़ाघर परिसर के आस-पास ही घूमता दिखाई दे रहा है। साथ ही ड्रिल के वक्त शेर उन सभी लोगों पर हमला करता है जो उसे पकडऩे की कोशिश कर रहे हैं। 
इसी वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि कैसे इस दौरान एक वैन आती है। वैन शेर के पीछे-पीछे चल  रही होती है। इतना ही नहीं इस दौरान वहां असली शेर पहुंच जाते हैं। तभी वहां के एक कर्मचारी ने शेर के ऊपर ट्रैंक्विलाइजर से हमला किया। जिस वजह से शेर जमीन पर गिर जाता है। 
अगर ये सब कुछ सच में होता है तो ऐसी में सबसे पहले तो सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को अपने बचाव की जानकारी देनी चाहिए। 
ताकि वहां मौजूद कर्मचारी कुछ भी होने पर पूरी तरह से इस तरह की स्थिति सामना करने के लिए रेडी रहें।  शेर के ऊपर ट्रैंक्विलाइजर से हमला करने के बाद वैन में बैठे कर्मचारियों ने एक  लंबी छड़ी से शेर को छू कर देखा कि वह होश में है या नहीं। 
इसके बाद कर्मचारी शेर को पकडऩे के लिए दौड़ कर जाल लेकर गए और शेर को दबोच लिया। इस दौरान सबसे मजे की बात यह हुई जब ड्रिल चल रहा था तब वहां दो असली शेर भी पहुंच गए तो बड़े ध्यान से ये सब कुछ देख रहे थे। 

Desk Team