लॉकडाउन के चलते दिल्ली की सड़कों का जाम देख लोग बोले-कोरोना किधर है?

Summary :

कोरोना कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन की वजह से सब कुछ थम सा गया है। मगर लॉकडाउन के चौथे चरण में इतनी ज्यादा छूट मिल गई है कि दिल्ली की सड़कें गाड़ियों से ठूसम-ठूस हो गई है

कोरोना कहर के चलते देशभर में लॉकडाउन की वजह से सब कुछ थम सा गया है। मगर  लॉकडाउन के चौथे चरण में इतनी ज्यादा छूट मिल गई है कि दिल्ली की सड़कें गाड़ियों से ठूसम-ठूस हो गई है,जिसके बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। इसके अलावा लोगों का सवाल है कि कोरोना किधर है? वैसे लॉकडाउन के 60 दिनों बाद भी इतने दिनों बाद भी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं आ रही। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोविड-19 का कहर बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन में ढील के बीच सोमवार को 635 नए मामले सामने आए हैं। इससे कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14 हजार के पार होकर 14,053 हो गई है,इनमें से 7006 मामले एक्टिव हैं,जबकि पिछले 24 घंटे में 15 और संक्रमितों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। इससे दिल्ली में मरने वालों की संख्या 276 हो गई है। वैसे बेशक दिल्ली का तापमान 45 डिग्री तक क्यों नहीं पहुंच गया हो,मगर ऐसा लगता है इसका कोरोना पर कोई असर नहीं दिख रहा।
कुछ ऐसा है आईटीओ का हाल


सब ढूंढ रहे हैं कोरोना को 


कोरोना तेरा तो हो गया काम 


कोरोना संक्रमण 


दिल्ली वाले कोरोना से


ये है कोरोना का हाल


कोरोना हमारे पास क्यों आ रहे हो


गाजीपुर मंडी का नजारा


दिल्ली-नोएडा बॉर्डर का हाल

Desk Team