खरमास समाप्त हो जाने के बाद इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य,यहाँ जानें 2020 में विवाह मुहूर्त की तिथियां

Summary :

खरमास 15 जनवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा। इसके अगले दिन यानी 16 जनवरी से हिंदू धर्म में सभी मांगलिग कार्यों की शुरूआत हो जाएगी।

खरमास 15 जनवरी 2020 को समाप्त हो जाएगा। इसके अगले दिन यानी 16 जनवरी से हिंदू धर्म में सभी मांगलिग कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। 15 जनवरी के दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के चलते खरमास की समाप्ति भी हो जाएगी और सभी शुभ एंव मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। खरमास पिछले 16 दिसंबर 2019 से चालू हुआ था। जिस वजह से हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं कर सकते थे। 
मगर 15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति पर्व मनाने के साथ सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं खरमास समाप्त हो जाने के बाद से यानी 16 जनवरी से कौन से शुभ कर्म की शुरूआत हो जाएगी और साल 2020 में विवाह संस्कार के शुभ मुहूर्त की कौन-कौन सी तिथियां होंगी।
खरमास का समाप्त हो जाने के बाद से नए सौर मास का आंरभ होता है। चूंकि सूर्य दक्षिणायन से उतरायण की ओर बढ जाएगा जो कि हर काम के लिए बहुत मंगलकारी होता है साथ ही शुभ कार्यों के बंद द्वार को खोल देता है। इसलिए यह दिन एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन आप बिना किसी परेशानी डर से विवाह कर सकते हैं। खरमास खत्म हो जाने के बाद से गृहप्रवेष,विवाह संस्कार,मुंडन संस्कार,यज्ञोपवीत संस्कार,नामकरण सहित सारे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो जाएगी। 
विवाह मुहूर्त- जनवरी 2020 से दिसंबर 2020 तक

जनवरी 2020:-

15 जनवरी, 16 जनवरी 17 जनवरी, 18 जनवरी, 19 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी एवं 31 जनवरी।
फरवरी 2020:-

3 फरवरी, 4 फरवरी, 5 फरवरी, 9 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 14 फरवरी, 16 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 25 फरवरी, 26 फरवरी एवं 27 फरवरी।
मार्च 2020:-
2 मार्च, 3 मार्च, 7 मार्च, 8 मार्च, 9 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च एवं 13 मार्च।
अप्रैल 2020:-

14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल एवं 27 अप्रैल।
 मई 2020:-

1 मई, 2 मई, 3 मई, 4 मई, 6 मई, 7 मई, 8 मई, 9 मई, 10 मई, 11 मई, 12 मई, 13 मई, 17 मई, 18 मई, 19 मई, 23 मई, 24 मई एवं 25 मई।
जून 2020:-
13 जून, 14 जून, 15 जून, 25 जून, 26 जून, 27 जून, 28 जून, 29 जून एंव 30 जून।
नवंबर 2020:-
27 नवंबर, 29 नवंबर एवं 30 नवंबर।
दिसंबर 2020:-

1 दिसंबर, 7 दिसंबर, 9 दिसंबर, दिसंबर, 10 दिसंबर एवं 11 दिसंबर।

Desk Team