देहरादून : उत्तराखंड में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। देहरादून में प्रशासन ने एहतियातन धारा-144 लागू की थी। हालांकि बंद का बेअसर रहा। कुछ इलाकों को छोड़कर में बाजार खुले रहे। सरकारी और गैर सरकारी संस्थान सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। कुछ स्कूल एहतियातन बंद थे। यातायात पर भी कोई असर नहीं दिखा। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। महिला पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई। भारत बंद की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अलर्ट रही।
सोमवार देर रात को ही देहरादून जिले में धारा 144 लागू कर दी थी, ताकि किसी भी तरह का उपद्रव और हिंसात्मक घटना न हो। मंगलवार सुबह से ही शहर के चौराहों पर पुलिस जवान तैनात हो गए थे। शहर के घंटाघर, प्रिंस चौक, रिस्पना, आईएसबीटी, राजपुर रोड, बल्लीवाला समेत सभी मुख्य चौराह और बाजारों में पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे।
सभी क्षेत्रों में दुकानों आम दिनों की तरह सुबह से खुल गई थी। दुकानों पर भीड़- भाड़ की भी आम दिनों की तरह दिखी। सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान भी खुले रहे। हालांकि ऐतिहात के तौर पर कुछ स्कूलों ने सुबह छुट्टी कर दी थी, जिस कारण बच्चों को स्कूल से वापस लौटना पड़ा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



