देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार का दिन बेहद फलदायी माना गया है। इस दिन विधिवत शिवजी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी देवी देवताओं में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए महादेव को भोलेनाथ भी कहा जाता है।।आज के दिन भगवान शिव की पूजा और उनसे जुड़े कुछ खास उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं।

सोमवार के दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ खुश होते हैं।भगवान शिव को नंदी बहुत प्रिय हैं। ऐसे में नंदी बैल को घास खिलाना अच्छा होता है।इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

कारोबार और व्यापार में उन्नति के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें और शिवलिंग पर चढ़े दूध को थोड़ा सा तांबे में बर्तन में भर लें। इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ ‘ॐ नम: शिवाय:’ मंत्र का जप करते हुए व्यवसाय स्थल पर छिड़क दें। ऐसा करने से तरक्की में आ रही कोई भी बाधा दूर होगी और कारोबार और व्यवसाय में अच्छी वृद्धि होगी।

पौराणिक कथाओं के अनुसार विभिन्न देवताओं को विभिन्न तरह के व्यंजन प्रिय हैं। अगर आप भी रोजाना पूजा करते हैं और भोग लगाते हैं तो आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि आपके देवता को कौन सा व्यंजन सबसे ज्यादा प्रिय है।

भगवान शिव को कंदमूल बेहद पसंद है।यदि आप सोमवार के दिन अपने घर में कंदमूल की सब्जी बनाते है तो ये आपके घर की तरक्की के रास्ते खुलते है। यही नहीं घर में सोमवार के दिन कंदमूल सब्जी उस घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती। धन के रास्ते खुलते है। ध्यान रहें कि सब्जी में लहसुन और प्याज ना डालें।


Download Android App
Download iOS App



