समुद्र तट पर एलियन जैसे चीज देख महिला के उड़े होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Summary :

न्यूजीलैंड के समुद्री तट पर एक लियन ‘लॉग’ देखा गया है। यह लॉग अजीब से समुद्री जीवों से ढका हुआ है। इसकी लंबाई 5 मीटर बताई जा रही है। मॉर्मन ने बताया कि लॉग 5 मीटर लंबा था और वह डरावने जीवों से ढकी हुआ था।

समुद्र किनारे अजीबो-गरीब चीजों का मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। आए दिन समुद्र तट पर कोई ना कोई चीजें मिलने की खबरें इंटरनेट पर आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर न्यूजीलैंड से सामने आई है।  न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में एक महिला ने एक एलियन ‘लॉग’ देखा है। ये खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और उस लॉग’ की फोटो भी सोशल मीडिया पर देखी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जो लॉग देखा है, वो अजीब से समुद्री जीवों से ढका हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक काइली मॉर्मन ने इस लॉग को उस समय देखा सुबह बे ऑफ प्लेंटी के पापामोआ समुद्र तट पर सैर करने के लिए गई थी। इस दौरान वो उस लॉग से ठुकरा गई थीं। जब उन्होंने नीचे उस लॉग को देखा तो वो एक बार  के लिए काफी घबरा गई थीं, क्योंकि वो डरावने जीवों से ढकी हुआ था।
मीडिया से बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि वो उस लॉग को देखकर हैरान थी। उसमें कीड़े जैसे टेंटिकल और शेल्स में रहने वाले जीव थे। मॉर्मन ने बताया कि लॉग 5 मीटर लंबा था। इसे लेकर अन्य स्थानीय निवासी अनीता बेथ्यून ने भी ये ही कहा कि वो एलियन जैसी दिखने वाली चीज से हैरान थी। उन्होंने ये भी जानने की कोशिश की कि आखिर वह क्या चीज थी? 
सोशल मीडिया पर उसी बीच इस लॉग की फोटो वायरल हो गई। एलियन ‘लॉग’ की फोटो सामने आने के बाद ज्यादातर लोग ये जानना चाहते थे कि कहीं ये जीव गोसेनेक बार्नाकल तो नहीं थे। इसे लेकर जब एक एक्सपर्ट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोग सही कह रहे हैं,  ये एक बार्नाकल ही है। ऑकलैंड म्यूजियम की मरीन क्यूरेटर विल्मा ब्लॉम ने कहा कि ये लेपस एनाटिफेरा हो सकते हैं।
इसी  के साथ उन्होंने बताया कि बार्नकल को आमतौर पर न्यूजीलैंड के आस-पास देखा जाता है। ये अजीब सी दिखने वाली लेपडिडे में पाई जाने वाली बार्नकल की एक प्रजाति हैं। विल्मा ने कहा, “इन्हें मेडिटेरियन सी में रहने वाले लोग खाते हैं। हालांकि, मैंने इन्हें खुद कभी नहीं खाया।” वन्यजीव विभाग के अनुसार इस तरह के लॉग के लास्ट में एक कैपिटुलम होता है, जो शेल प्लेटों से कवर हुआ होता है।

Desk Team