Mysuru Mirror Install to Stop Urination: भारत में सड़कों पर कहीं न कहीं ऐसा होता है, जहां लोग खुले में पेशाब करते हैं। अगर जगह न मिलें, तो लोग कहीं पर भी पेशाब कर देते हैं। भारत को स्वच्छ बनाए रखना बहुत बड़ी चुनौती है, यह तभी संभव होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मानसिक बदलाव बहुत जरुरी है। ऐसे में कर्नाटक मैसूर प्रशासन ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला। इससे लोग खुले में पेशाब करने से पहले कई बार सोचेंगे। इस अनोखे तरीके की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
दीवार पर लगाए गए शीशे
दरअसल मैसूर में सड़कों की खाली दीवारों के पास पेशाब करने और उससे आने वाली बदबू को रोकने के लिए अनोखी पहल की गई है। मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन ने मैसूर सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक खास चमकदार दीवार प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत ग्रामीण बस स्टैंड के ठीक सामने 80 मीटर लंबी दीवार पर स्टेनलेस स्टील की चमकदार चादरें लगाई हैं, जो बिलकुल शीशे की तरह लगती है। इनके चारों तरफ LED लाइटें भी लगाई गई हैं, जो शाम के समय स्ट्रीटलाइट्स के साथ अपने आप जलेंगी।
हाल ही में सोशल मीडिया पप्लेटफॉर्म एक्स पर @Theshashank_p नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसको लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मैसूर की सार्वजनिक दीवारों पर बड़े-बड़े शीशे लगाए गए हैं। यह फैसला उन लोगों के लिए लिया गया है, जो खुले में पेशाब करके दिवार को गंदा करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि “जिसने भी यह आइडिया दिया है, वह नोबेल पुरस्कार से कम का हकदार नहीं है, जीनियस।”
Whoever came up with this idea deserves nothing less than a Nobel… Genius 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hI7cTkcKH8
— Akki Rotti (@Theshashank_p) May 6, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर आईडिया को मनोवैज्ञानिक तरीका मान रहे हैं। जब कोई व्यक्ति दिवार पर पेशाब करेगा, तो शीशे में खुद का चेहरा देखकर शर्मिंदगी महसूस करेगा और वहां से चला जाएगा। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पोस्ट में किसी ने कहा कि “सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलता, बल्कि लोगों की मानसिकता बदलने के लिए ऐसे अनोखे तरीके अपनाने पड़ते हैं।”
कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सब करने के बजाय टॉयलेट्स बनवाओ। कई यूजर कह रहे हैं कि कुछ समय बाद इसपर पोस्टर और गुटखा के निशान मिल जाएंगे। कई लोग प्रशासन की इस ‘क्रिएटिव’ की चर्चा कर रहे हैं। दीवारों पर लगे ये शीशे न सिर्फ नागरिकों को उनकी गंदी हरकत करने से रोकेंगे, बल्कि हर नागरिक को उसकी जिम्मेदार का एहसास भी कराएंगे।
Also Read: पति ने की सोशल मीडिया पर पत्नी की अश्लील फोटो पोस्ट, थाने पहुंच गई महिला, कर डाली शिकायत


Download Android App
Download iOS App




