UP Men posted wife obscene photo on Social Media : उत्तर प्रदेश के रामगढ़ताल से घरेलु विवाद का गंभीर मामला सामने आया है जहां एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंच गई. महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है उसके पति ने उसकी अश्लील फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं. इस के अलावा महिला ने पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और बदनाम करने का भी आरोप लगाया है.
UP Men Posted Wife Obscene Photo on Social Media: अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट
अपनी पत्नी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. यह घटना बुधवार की बताई जा रही है जब पत्नी अपने पति की लिखित शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. इस मामले में महिला की शिकायत में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. महिला ने आरोप लगाया है की उस का पति उसे रोज पीटा करता है उसके साथ गलीगलौज करता है और उसकी कमाई को जबरन हड़प लेता है. महिला ने इसकी शिकायत नजदीकी थाणे में जमा कराई. जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
Gorakhpur Husband Wife Dispute: मारपीट की शिकायत

इस मामले में पत्नी का आरोप है कि पति शराब के नशे में घर आता है और शिकायत करने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देता है. महिला ने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करती है और कई बार रास्ते में भी उसके साथ मारपीट की गई है. पीड़ित महिला ने अपनी जान पर खतरा बताया है और पुलिस से इस मामले में सुरक्षा मांगी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और शुरूआती जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Gorakhpur Husband Viral Wife Photo: बदनाम करने का आरोप

पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है क्योंकि पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसके पति ने बाथरूम से निकलते समय उसकी फोटो खींची, फिर उन्हें सोशल मीडिया में पोस्ट कर डाली. पीड़िता का मानना है कि इस चलते उसकी काफी बदनामी हुई. महिला के अनुसार उसके पति के कई अन्य महिलाओं के साथ अनैतिक सम्बन्ध भी हैं और वह उन महिलाओं के सामने पत्नी को नीचा दिखाता है और उसे जलील करता है.
यह भी पढ़ें – बस्ती से जन्मदिन मनाने अयोध्या पहुंचे थे 5 दोस्त, नदी में डूबे 3, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


Download Android App
Download iOS App




