3 Youth Drowned in Saryu River: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पांच युवक एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद मंगलवार को अयोध्या के लक्ष्मण घाट पर सरयू स्नान करने पहुंचे थे। इस दौरान तीन युवक, अभिषेक कुमार सोनी, अमित गुप्ता और राज गुप्ता गहरे पानी और तेज बहाव में बहकर डूब गए। मौके पर मौजूद जल पुलिस ने किनारे पर डूब रहे अमरोहा के दो अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद SDRF और जल पुलिस लापता युवकों की तलाश में जुटी है और राहत कार्य जारी है।
Five Friends from Basti: जन्मदिन मनाने अयोध्या गए थे 5 दोस्त
मिली जानकारी के मुताबिक, पांच दोस्त अयोध्या में दर्शन-पूजन कर जन्मदिन मनाने के लिए गए थे। गुरुवार सुबह 6:30 बजे पहुंचे, इसके बाद उन्होंने सरयू में स्नान करने की योजना बनाई। जलस्तर कम होने की वजह से रेत का मैदान ज्यादा था, इसलिए तीन दोस्त घाट से काफी दूर जाकर स्नान करने लगे। इसी बीच नदी में गहराई की थाह न मिलने से सभी पानी में डूब गए। काफी देर तक जब वह दोस्त वापिस नहीं आए, तो दो दोस्तों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया है। जब वह नहीं मिले, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
3 Youth Drowned in Saryu River: एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूबे 3 दोस्त

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रशासन में बताया कि लक्ष्मण घाट क्षेत्र में स्नान करते समय युवक तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों युवक गहरी में डूब गए। हादसे का शिकार होने वाले तीनों युवक बस्ती के पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम पसद गया है।
Latest Basti News in Hindi: जल पुलिस और SDRF की टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया अभिषेक कुमार सोनी (19) पुत्र शंभू, अमित (20) पुत्र राजेश और राज गुप्ता (20) को ढूंढा जा रहा है। ADM वित्त एवं राजस्व मंत्रालय अमित भट्ट ने बताया कि लापता युवकों की तलाश के लिए जल पुलिस और SDRF की टीमें तेजी से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गोताखोर की मदद से नदी की गहराई में तलाश कर रहे हैं। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल भी मौजूद हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सरयू में स्नान करते समय सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की है।
Also Read: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में डूबी नाव, यमुना नदी पार कराते समय हादसा, 3 बचाए गए, 6 लापता


Download Android App
Download iOS App




