Hamirpur Yamuna Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जबलपुर जैसी घटना सामने आई है। जहा यमुना नदी में घाटमपुर से नौ लोगों को ले जा रही एक नाव डूब गई है। जिसमें छह लोग लापता हो गए और तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे।
Hamirpur Yamuna Boat Accident: नाव यमुना नदी में डूब गई

जिला मजिस्ट्रेट गोयल ने बताया कि घाटमपुर से नौ लोगों को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में डूब गई। तीन लोगों को तुरंत बचा लिया गया, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं। इस घटना के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और बाढ़ राहत टीमों सहित बचाव दल बुलाए गए हैं। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान जारी है।
Also Read: Bargi Dam में 5 साल के बच्चे समेत 2 और शव बरामद, 13 हुई जान गंवाने वालों की संख्या
5 मासूम बच्चे लापता
इस भयावह हादसे में बचे हुए नाविक ने बताया कि नाव पलटी नहीं बल्कि अपने आप डूब गई। तैरना जानने वाले लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि लापता छह लोगों की तलाश जारी है। बचाव अभियान रात भर चलता रहा और पुलिस प्रशासन के साथ गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की गई। बताया जा रहा है कि अभी भी 5 मासूम बच्चे भी लापता है जिनकी तलाश जारी है।
Also Read: दिल्ली के Dwarka में हादसा, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत, पहचान की कोशिश जारी
UP Boat Accident Today: नाव में नौ लोग सवार थे

भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने कहा कि लापता लोगों में पांच बच्चे और एक महिला शामिल हैं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात कर दी गई हैं। बांदा डिवीजन के डीआईजी राजेश यश ने बताया कि नाव में नौ लोग सवार थे। तीन लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचने में कामयाब रहे, जबकि एक महिला और 5 से 15 वर्ष की आयु के पांच बच्चों सहित छह लोग अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ और बाढ़ राहत दल, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
ALSO READ: Bargi Dam में 5 साल के बच्चे समेत 2 और शव बरामद, 13 हुई जान गंवाने वालों की संख्या


Download Android App
Download iOS App




