Stepmother Assault Case Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और मर्यादा को तार-तार कर दिया। यहां एक बेटे ने अपनी ही सौतेली मां के साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। यह मामला नागपुर के मानकापुर थाना अंतर्गत का है, जहां 26 साल की महिला ने अपने सौतेले बेटे पर जान से मारने की धमकी देकर बार-बार जबरदस्ती संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए। जब तक ये मामला पुलिस तक पंहुचा, पीड़िता चार महीने की गर्भवती हो चुकी थी।
Stepmother Assault Case Nagpur: नौकरी का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां
पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में उसकी मुलाकात 55 साल के विकास श्रीवास्तव से हुई, जो एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर है। आरोप है की विकास ने नौकरी का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और दोनों से मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह अक्षत से मिली। 21 साल का अक्षत, विकास की पहली पत्नी की बेटा है। वह अभी एक जाने माने कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है।
Nagpur Stepmother Rape Case: बेटे ने सौतेली मां के साथ किया दुष्कर्म

पीड़िता ने आगे बताया कि शादी के बाद से विकास श्रीवास्तव और युवती के बीच घरेलू झगड़े शुरू हो गए। इसकी शिकायत पुलिस में भी दी गई थी। इसके बाद नवंबर 2025 और 10 अप्रैल 2026 को जब वह घर पर अकेली थी, तो उसका सौतेला बेटा अक्षत कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
College Student Arrest: सौतेले बेटे के खिलाफ दुष्कर्म संबंधित धाराओं में केस दर्ज
पीड़िता ने जब ये आपबीती अपने पति को बताई, तो हैरान करने वाली आई। पति ने अपनी पत्नी को चुप रहने की नसीहत देते हुए कहा कि इस मामले में परिवार की बदनामी होगी और उसके बेटे का भविष्य ख़राब हो जाएगा। जब पीड़िता को कोई सहारा नहीं मिला और वह पति की बातों से तंग आ गई थी, तो उसने हिम्मत जुटाई और मानकापुर थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सौतेले बेटे के खिलाफ दुष्कर्म संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
Also Read: बस्ती से जन्मदिन मनाने अयोध्या पहुंचे थे 5 दोस्त, नदी में डूबे 3, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल


Download Android App
Download iOS App




