Nashik Jewellery Shop News: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ी लूट की वारदात कर्मचारियों की हिम्मत की वजह से टल गई। शहर के हिरावाड़ी इलाके में स्थित ‘न्यू समृद्धि ज्वेलर्स’ में देर रात कुछ नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से घुस गए। हालांकि, दुकान के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का मुकाबला किया, जिसके बाद आरोपी बिना कुछ लूटे वहां से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2 से 3 बदमाश चेहरे पर मास्क, सिर पर टोपी और हेलमेट पहनकर दुकान में दाखिल हुए। उनके हाथ में पिस्तौल थी। दुकान में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों को डराने और धमकाने की कोशिश की ताकि आसानी से लूट को अंजाम दे सकें। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Nashik Jewellery Shop News: महिला और कर्मचारी ने दिखाई बहादुरी

जब दुकान के कर्मचारियों ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपी हिंसक हो गए। उन्होंने एक पुरुष कर्मचारी पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के दौरान दुकान में मौजूद एक महिला और दूसरे कर्मचारी ने हिम्मत नहीं हारी। दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों का सामना किया। कर्मचारियों के अचानक विरोध और बहादुरी को देखकर आरोपी घबरा गए। उन्हें लगा कि मामला बिगड़ सकता है, इसलिए वे बिना कोई सामान लूटे मौके से फरार हो गए।
CCTV footage of Nashik Samruddhi Jewellers firing comes to light 6 accused carried out the robbery and firing incident !
-one person injured due to bullet shot Criminals opened fire at Samruddhi Jewellers shop located in Panchvati area of Nashik and carried out the robbery of… pic.twitter.com/19uWJi8MJg
— Dharm (@dhram00) May 15, 2026
Nashik jwelery Shop Loot: CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ दुकान में आए थे। लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ और साहस के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Nashik Jewellery Shop Attack: इलाके में डर का माहौल
घनी आबादी वाले बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कर्मचारियों की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कर्मचारियों की हिम्मत की वजह से करोड़ों रुपये की संभावित लूट टल गई।
यह भी पढ़ें:


Download Android App
Download iOS App




