आपका पूरा दिन आपके सुबह के खाने पर निर्भर होता है। भारत में लोग कॉफी य चाय सुबह पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। वह कॉफी और चाय के बिना अपने दिन की शुरुआत नहीं करते हैं उन्हें उनका पूरा दिन अधूरा सा लगता है।

लेकिन खाली पेट क्या हम खाते-पीते हैं उस चीज का खास ख्याल रखना होता है। कई बार हम खाली पेट उन चीजों का सेवन करते हैं जिनका नहीं करना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनको खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
1. मसाले वाला खाना

रात का बचा हुआ खाना कुछ लोग सुबह ऑफिस जाने से पहले खा लेते हैं। परेशानी रात के खाने की नहीं है बल्कि उसमें तेल और मसाले होते हैं जो सुबह नहीं खाने चाहिए। दरअसल खाली पेट इतने मसाले वाला खाना खाने से पेट फूल जाता है और कई तरह की परेशानी भी हो जाती है। अगर आप ज्यादा मसाले वाला सुबह खाना खाते हैं तो उससे ऐसिडिटी की परेशानी होने की संभावना हो जाती है।
2. कॉफी

कई लोगों को सुबह खाली पेट कॉफी पीने की आदत होती है लेकिन यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में हाइड्रॉलिक एसिड के सेक्रीशन को बढ़ा देती है। इसकी वजह से आपको गैस की परेशानी, पेट फूलने की समस्या और ऐसिडिटी हो जाती है। इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीना भी हानिकारक होता है। अगर आपको सुबह चाय पीनी है तो उसके साथ आप पोहा, नमकीन, उपमा ये सब हेल्दी खाना जरूर खाएं।
3. ड्रिंक्स और फूड्स

खाली पेट जूस पीना भी हानिकारक होता है। दरअसल जूस में ज्यादा फ्रक्टोज होता है जो लिवर और पैंक्रिआज में परेशानी हो जाती है। पैंक्रिआज बहुत घंटे बाद एक्टिव होता है और जब आप इतनी सुगर खाते हैं तो पूरा ओवरलोड लिवर पर हो जाता है। इसी वजह से कहा जाता है कि सुबह सेवन उन फूड्स और ड्रिंक्स का करें जिमसें चीनी कम होती है। यह आपकी सेहत को भी अच्छा रखता है।
4. खट्टे फल

सिट्रस फ्रूट्स में एसिड बहुत होता है इसी वजह से सुबह खाली पेट इन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन फलों को खाली पेट खाने से पेट फूलने की भी परेशानी हो सकती है। अगर आप खाली पेट इन फलों का सेवन करते हैं तो आज से ही बंद कर दें।


Download Android App
Download iOS App



