ओडिशा के कोरापुट जिले में इन दिनों इंटरनेट की दुनिया पर एक डांसिंग टीचर का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीचर बच्चों डांस करते हुए पढ़ाते हुए दिख रहे हैं। स्कूल के बाकी अध्यापको का कहना है कि उनका यह अलग तरीका बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है और वह उनके साथ गाने की रूप में पढ़ाई करवा रहे हैं।

स्कूल प्रबंधक का मानना है कि टीचर के पढ़ाने के इस नए तरीके ने बच्चों को स्कूल आने में भी ज्यादा खुश हैं। साथ ही ऐसे बहुत कम छात्र हैं जो स्कूल नहीं आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है।

यह डांसिंग टीचर कौन है
ये वायरल क्लिप ओडिशा के लामतापूत उच्च प्राथमिक विद्यालय की है जहां पर प्रफुल्ल कुमार पाथी बच्चों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। पाथी इस विद्यालय के हे मास्टर इनचार्ज हैं।
पाथी की साल 2008 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्ति हुई थी जिसके बाद वह बच्चों को इस तरह से डांस करते हुए पढ़ा रहे हैं। 56 साल के पाथी के साथ काम करने वाले कुछ सहायक टीचर भी उनके इस खास अंदाज की खूब तारीफें कर रहे हैं।
यहाँ देखें वीडियो…
पढ़ाई को मजे से करनी चाहिए
हेड मास्टर को टीचर के पढ़ाने के इस नए तरीके ने बच्चों को भी काफी ज्यादा प्रोत्साहित किया है। पाथा का कहना है कि जब से उन्होंने बच्चों को नाच गा कर पढ़ाना शुरू किया है। तब से बच्चे कुछ ज्यादा ही पढ़ाई करने में मन लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह स्कूल आने से पहले बहुत सारी तैयारियां करते हैं और पढ़ाई को गानों के रूप में सजा लेते हैं। इतना ही नहीं वो बच्चों की क्लास शुरू करने से पहले उन्हें एक्सरसाइज भी करवाते हैं। ताकि मीड डे मिली खाने के कारण उनको नींद न आ पाए।


Download Android App
Download iOS App



