बुजुर्ग आदमी ने इस बिल्ली को बचाने के लिए किया ऐसा गजब का जुगाड़,लोग हुए इनके मुरीद

Summary :

बिल्लियां सबसे ज्यादा कूद-फांद करने में लगी रहती हैं। यहां से वहां,वहां से यहां। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब बिल्लियां पेड़ और छत पर भी चढ़ जाती है।

बिल्लियां सबसे ज्यादा कूद-फांद करने में लगी रहती हैं। यहां से वहां,वहां से यहां। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है जब बिल्लियां पेड़ और छत पर भी चढ़ जाती है। अब ऐसे में जब बात नीचे उतरने की आती है तब उनकी हालत खराब हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो छत पर फंस गई थी,लेकिन एक बुजुर्ग आदमी ने अपना दिमाग लगाया और बिना छत पर चढ़े ही बिल्ली को सुरक्षित नीचे उतार लिया है। अब सोशल मीडिया की जनता इस बुजुर्ग आदमी के ऐसे नेक काम करने की खूब तारीफ कर रही है। 
देखिए पहले वीडियो…
इस वीडियो को नए साल को यानी 1 जनवरी 2020 के दिन @karasschi नाम के ट्विटर यूजन ने शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है ओएमजी। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं,जबकि 995 लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। 
वीडियो में क्या है?
वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिल्ली छत के ऊपर फंसी हुई है। एक बुजुर्ग आदमी उसी बिल्ली को नीचे उतारने की कोशिश में गजब का जुगाड़ करते हुए दिख रहे हैं। इसके लिए वह एक कुर्सी को उठाकर छत के पास तक ले जाते हैं जिस पर बिल्ली फटाक से कूद जाती है। इसके बाद आदमी नीचे झुक जाता है और बिल्ली भी जमीन पर कूद कर वहां से फूर जाती है। 
लोगों ने की इस आदमी की तारीफ…





Desk Team