हल्द्वानी : पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने जयदेवपुर आरटीओ रोड में पेयजल संकट की गम्भीरता को देखते हुये पेयजल विभाग के अधिकारियों को तत्काल आंगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया जायेगा और पेयजल समस्या का स्थायी निदान भी किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम हरिपुरनायक में लोगों द्वारा सिंचाई व पेयजल के लिए नया नलकूप लगाये जाने की मांग रखी। इस नलकूप की स्थापना के लिए क्षेत्र के निवासी भैरवदत्त जोशी द्वारा भूमि दिये जाने की घोषणा की, इस पर मंत्री श्री पंत ने नलकूप खण्ड के अधिकारियो को तत्काल आंगणन तैयार करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि इन दोनों नलकूपो की स्थापना के लिए स्टीमेट के आधार पर तत्काल धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। मंत्री श्री पंत द्वारा हरिपुरनायक तथा सैनिक कॉलोनी में बन रही सड़कों का काम बन्द पाया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को आदेशित किया है कि गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण किया जाए। निरीक्षण से पूर्व मंत्री का क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री श्री पंत द्वारा जनता दरबार लगाकर क्षेत्र की समस्यायें भी सुनी गई।
मंत्री के क्षेत्र भ्रमण का आयोजन मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान महेश पाठक, प्रताप बोरा, महेश पाठक (गोलू), शमशेर सिंह, भुवन भट्ट, ज्योति भट्ट, नेहा जोशी, भावना रावत, सुरेन्द्र मोहन, पूरन पाण्डे, लोकेश गुणवन्त, दीपक अधिकारी, दीपेन्द्र कपिल के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



