बेजुबान कछुए के गले में बुरी तरह फंसा प्लास्टिक, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Summary :

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें और आप सभी को कुछ न कुछ जरूर सीखा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर कुछए के गले में प्लास्टिक फंस गया है,जिसके  बाद एक महिला ने इस मासूम कुछए की जान बचाई है।
 
इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर परवीन कासवान ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा इस तरह से हमारा प्लास्टिक वेस्ट जानवरों को मार रहा है। लुप्त होने वाला Hawks Bill हमारे इस प्लास्कि वेस्ट की वजह से धीरे-धीरे मौत की तरफ  बढ़ रहा है और उसी का एक उदाहरण ये वीडियो है। 
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से एक महिला आराम-आराम से कटर की मदद से कुछए के गले में फंसा हुआ प्लास्टिक निकाल रही है और अंतिम में वो उसे निकाल भी देती है। इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं,जबकि वीडियो कहां का है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कासवान कहते हैं उनके दोस्त ने उन्हें ये वीडियो भेजा है। इसके अलावा वो बताते हैं कि हमारे द्वारा फैलाए प्लास्टिक वेस्ट की वजह से रोज कई सारे जानवर यूं ही मर जाते हैं। 
सोशल मीडिया ने दिया ऐसा रिएक्शन….


 



Desk Team