इस बार राधाष्टमी का पर्व 6 सितंबर यानि आज मनाया जा रहा है। ये पर्व भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का मनाया जाता है। इसी दिन देवी राधा का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि जो इंसान राधाष्टमी के दिन देवी की आराधना करता है उसकी सारी इच्छाएं पूर्ण होती है। इस दिन कुछ बताए गए खास उपाय करने से दोगुना लाभ होता है।

1.ये त्योहार 16 दिनों का होता है। जबकि इसका व्रत केवल अष्टमी पर ही रखा जाता है। महिलाएं इतने दिनों तक पूजा के नियमों का पालन करती हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी और देवी राधा की पूजा की जाती है।

2.देवी राधा को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना अच्छा होता है।

3.संतान प्राप्ति में परेशानी हो रती हैं तो ऐसी महिलाओं को राधाष्टमी के दिन राधा कुंड में स्नान करना चाहिए। इसके अलावा आप तुलसी के पत्ते में चंदन लगाकर राधा जी और श्रीकृष्ण को भी चढ़ाएं।

4.जो भी कुंवारी महिलाएं गुणवान और सुंदर पति की इच्छा रखती हैं उन्हें राधाष्टमी के दिन किसी कृष्ण मंदिर में जल्दी,चंदन और कुमकुम भेट करना चाहिए।

5.राधाष्टमी के खास मौके पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट करना चाहिए। इससे पारिवारिक संबंध मधुर होते हैं।

6.अपना प्यार हासिल करने के लिए राधाष्टïमी के लिए एक भोजपत्र पर सफेद चंदन से अपना और अपने प्रिय का नाम लिखें। अब इस भोजपत्र को राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर रख दें। ऐसा करने से आपको आपका प्यार जरूर मिल जाएगा।

7.वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए राधाष्टमी के दिन 16 कपूर चढ़ाएं। अब रात के समय में इन कपूर को बेडरूम में एक-एक करके जलाएं।

8.सुख-समृद्घि पाने के लिए राधाष्टïमी के दिन तुलसी की माला से राधा जी के किसी भी सिद्घ मंत्र का 108 बार जाप करें।


Download Android App
Download iOS App



