भारत के खान-पान सिर्फ देश में नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हमें इस बात का सबूत देने की जरूरत नहीं है कि भारत के लोग खाने से कितनी मोहब्बत करते हैं और हर स्टेट हर राज्य की अपनी-अपनी खानपान और व्यवहार है। गुजरात में जहां जलेबी फाफड़ा तो पंजाब में लस्सी, बिहार के लिट्टी चोखा तो पश्चिम बंगाल का रसगुल्ला सब एक से बढ़कर एक भारतीय व्यंजन सभी के दिल को मोह लेते हैं। लेकिन अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाला एक फूड ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया हैं।
.jpg)
यदि आप डेली बेस पर इंस्टाग्राम रील्स का यूज़ करते होंगे, तो आपने शायद रसगुल्ला रोल वाला यह वीडियो जरूर देखा होगा। वीडियो की शुरुआत एक स्ट्रीट वेंडर द्वारा रोल बनाने से होती है। वह कुछ रसगुल्ले को सॉस में मिलाकर शुरू करते हैं। पराठा बनाने और कुछ सब्जियों को भूनने के बाद, आदमी रोल को बनना शुरू करता है और कुछ सेकंड के वीडियो इ ही देखा जा सकता है कि शख्स मेयोनेज़ के साथ इसे बना कर अपने ग्राहक को देता है।
वीडियो पर एक नजर डालें:
पोस्ट को इस कैप्शन क साथ शेयर किया गया है पहली बार कोलकाता में रसगुल्ला रोल, और इसके बाद उस स्थान का पता दिया गया है Takeaway कोलकाता, बाघाजतिन। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख से अधिक बार देखा गया और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। साथ ही इसपर कई टिप्पणियाँ भी मिली है। ऐसे ये पहली बार नहीं है जब कोई भारतीय फ़ूड इस तरह से सोशल मीडिया पर चर्चे का वजह बना है। हाल ही में कुछ ऐसे वीडियो सामने आए है जो सभी फ़ूड लवर के लिए एक सवाल छोड़ देता है।


वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा यह है “पनीर कोफ्ता जिसे रसगुल्ले का नाम दिया गया है, घबराओ मत दोस्तों”। एक और यूजर एक दिन पहले लिखता है हैलो सभी को। मैंने व्यक्तिगत रूप से इस वीडियो के लिए इस रोल को आजमाया है और यह लगभग एक पनीर रोल जैसा स्वाद है जिसे हम आमतौर पर खाते हैं। वे चनार के कोफ्ते को रोशोगुल्ले की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं जो बिल्कुल मीठा नहीं होता है. इस जगह का नाम सिर्फ रसगुल्ला रोल रखा गया है क्योंकि ये कोफ्ते मिनी रसगुल्ला की तरह दिखते हैं।


Download Android App
Download iOS App



