हल्द्वानी : नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने केंद्र पर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नोटबंदी का दुष्प्रभाव पूरे देश के बैंकों के एटीएम में कतारों में लगी जनता को देखकर महसूस किया जा सकता है। एक बार फिर से देश में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद अब फिर से देश की जनता एटीएम की कतारों में खड़ी है। शादियों का सीजन होने के कारण जनता बेहद लाचार व परेशान हैं। नकदी को लेकर देशभर में हाहाकार मचा है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार व वित्त मंत्रालय वित्तीय प्रबंधन में पूर्णतया असफल साबित हुआ है। आज हालात यह हो गए हैं कि देश की जनता आर्थिक मोर्चे पर अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश मे आर्थिक अराजकता का माहौल है। ऐसे माहौल में मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के कदम को सही ठहराना समझ से परे हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



