सोशल मीडिया पर वायरल हुई मक्खी वाली ‘अनोखी’ चाय की दुकान, लोग कर रहे मजेदार कमेंट

Roadside Tea Viral Video

Roadside Tea Viral Video : सोशल मीडिया पर हर कुछ समय में अजब गजब वीडियो वायरल होती रहती हैं. कुछ वीडियो ऐसी होती हैं जिन्हें देख कर दिमाग कहता है कि ‘भाई यह हो क्या रहा है?’ हर इंसान दिन भर की थकान से चूर होकर सोचता है कि एक बढ़िया सी चाय मिल जाए तो मन तारोताजा हो जाए, मगर क्या हो कि जिस चाय में आप गए हों उसे बनने के लिए मक्खियों के झुंड से होकर निकलना पड़े?

ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक चाय की टपरी है. यह समय रैना वाले चाय की टपरी नहीं है बल्कि यह अनोखी टपरी रोड साइड चाय की दुकान खोले एक युवक की है, जिसमें वह चाय बना रहा है और मगर उसके चाय की दुकान के पास कस्टमर से ज्यादा वहां मक्खियों की भिनभिनाहट है.

क्या है वीडियो में

Tea social media viral video
Tea social media viral video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोड साइड चाय का खोखा है, जिसमें कुछ लोग आसपास खड़े भी दिखाई दे रहे हैं. मगर दिलचस्प बात यह है कि चाय बनाने के लिए जो टेबल दुकान वाले ने लगा रखी है उसके ऊपर चीने का एक प्लेट रखा हुआ है. चीनी होने से वहाँ आसपास मक्खियों का झुंड उसमें उमड़ता दिखाई दे रहा है. हैरानी यह कि चाय वाला उन मक्खियों को हटाने की जहमत तक नहीं उठा रहा, वह उन्हीं मक्खियों के बीच से चम्मच घुमाता है और चीनी को चाय के पतीले में डाल देता है.

और तो और चीनी पर बैठी मक्खियाँ भी वहां से टस से मस नहीं हो रहीं. वह भी बस हिल कर वापस आ जाती हैं. दिलचस्प यह कि जिस तरह से मक्खियाँ वहां जमा हैं उस तरह लोगों को इस से कोई ऐतराज नहीं हो रहा. बल्कि वे वहाँ चाय पी रहे हैं. हालांकि इसे लेकर भी किसी ने वीडियो जरूर शूट कर दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं.

आ रही हटके प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख कर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. जिसमें एक यूजर ने लिखा, “पाप लगेगा चाय वाले को”. दूसरे यूजर ने लिखा, मसाला नहीं मक्खी चाय है ये तो. इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने शेयर किया है वहीँ कई लोगों ने इसे लिखे और कमेंट किया है.

यह भी पढ़ें – Pune Employee Viral Chat: पुणे में भारी बारिश के बीच Employee ने मांगी छुट्टी, तो बॉस बोला- ‘नहीं मिलेगी, कैसे भी आओ’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।