सहारनपुर से सामने आया जिहाद का गंदा खेल! रोटी पर थूककर तंदूर में लगाते युवक का VIDEO वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

Saharanpur Thook Jihad Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक होटल से हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी फैल गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह मामला चिलकाना कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई।…

Saharanpur Thook Jihad Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक होटल से हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी फैल गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह मामला चिलकाना कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि खाने जैसी चीजों के साथ इस तरह की हरकत बेहद गलत है और इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इलाके के कई लोगों ने होटल के खिलाफ भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि खाने-पीने की जगहों पर साफ-सफाई और ग्राहकों के भरोसे का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और लोगों के विश्वास को कमजोर करती हैं।

Saharanpur Thook Jihad Viral Video: पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

Saharanpur Thook Jihad Viral Video (source social media )
Saharanpur Thook Jihad Viral Video (source social media )

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही चिलकाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में काम कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई क्या है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। साथ ही वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Chilkana Hotel Roti Spitting Case: थाने पहुंचे गोरक्षा दल के कार्यकर्ता

Saharanpur Thook Jihad Viral Video (source social media )
Saharanpur Thook Jihad Viral Video (source social media )

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोरक्षा दल के कुछ कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। थाने के बाहर कुछ समय तक विरोध भी देखने को मिला।

Saharanpur Thook Jihad Viral Video (source social media )
Saharanpur Thook Jihad Viral Video (source social media )

Saharanpur Hotel Viral Video: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले को लेकर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Man Flies in Air Due to UP Storm: तूफान में टीनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक, कई फीट ऊपर से गिरा नीचे, टूटे हाथ-पैर, देखें Viral Video

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।