Man Flies in Air Due to UP Storm: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। राज्य में अब तक इसके कारण 70 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जोड़े देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। तेज आंधी के कारण एक शख्स टिन शेड समेत हवा में उड़ गया। इस भीषण हादसे में शख्स के हाथ-पैर टूट गए, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Man Flies in Air Due to UP Storm: टीनशेड के साथ हवा में उड़ा शख्स
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बरेली का है। यहां आंधी-तूफान के दौरान हुआ हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि बारातघर की भारी-भरकम टीनशेड उखड़कर उड़ने लगा, वहां मौजूद एक युवक ने टीनशेड के लोहे के खंभे को पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन भारी आंधी-तूफान की वजह से युवक टीनशेड के साथ कई फीट ऊपर आसमान में उड़ गया। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे किसी ने हवा में फुटबॉल फेंक दी हो।
Bareilly, Uttar Pradesh: A tin shed suddenly blew away in strong winds, lifting the young man into the air. The viral video shows the young man leaping to a considerable height. According to reports, he suffered serious injuries to his arms and legs and is currently being treated… pic.twitter.com/GEFtSA39sc
— Dharm (@dhram00) May 14, 2026
UP Storm News: शख्स के टूटे हाथ-पैर
आंधी में टिन शेड के साथ शख्स बहुत ऊपर तक उड़ा, हवा का रुख कम होते ही वह ऊंचाई से सीधा जमीन पर आकर गिरा। शख्स का नाम ‘नन्हे’ बताया जा रहा है। इस हादसे में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इतनी ऊंचाई से जमीन पर गिरने की वजह से शख्स के हाथ-पैर टूट गए हैं। घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
UP Storm Kills 90: आंधी-तूफान में कई लोगों की मौत
आंधी-तूफान का कहर सिर्फ बरेली तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी तबाही मचाई। इस तबाही में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था।


Download Android App
Download iOS App




