कोरोना काल में ऐसे की हल्दी सेरेमनी, वीडियो देख हंस-हंस के लोटपोट हुए लोग

Summary :

फिलहाल कोरोना वायरस का कहर धड़ल्ले से बढ़ रहा है। वहीं महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ है।

फिलहाल कोरोना वायरस का कहर धड़ल्ले से बढ़ रहा है। इस बीच महामारी से ठीक होने वालों के आंकड़ो में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में कोरोना की मार झेल चुकी जनता घरों से निकलकर रोजमर्रा के कामों में लगी हुई हैं। इन्हीं में से एक काम शादी-बियाह का भी है। खैर,शादियां तो लॉकडाउन के समय भी बहुत हुई है,मगर अब शादियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सही से एहतियात बरते जा रहे हैं। इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है,जिसको देख आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। दरअसल ये वीडियो शादी से पहले होने वाला फंक्शन हल्दी सेरेमनी का है। 
पहले देखें वीडियो… 

इस मजेदार वीडियो को ट्विटर यूजर @payalbhayana ने शेयर किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,सोशल डिस्टेंसिंग हल्दी सेरेमनी। लोगों को दूरी बनाए रखते हुए हल्दी लगाने का जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन… 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कोरोना कल में सोशल डिस्टेंसिग का खास ख्याल रखते हुए कैसे रिश्तेदार  लड़की को हल्दी लगाने के लिए घर वोल पेंट रोलर ब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान एक बर्तन में हल्दी घोल रखा हुआ है और उसके साथ सफेदी करने वाला ब्रश जिसे एक डंडे से बांधा गया है। अब जो भी लड़की को हल्दी लगाने के लिए आता है वो डंडे से जुड़े पेंट ब्रश को उठाकर उसे हल्दी के घोल में डूबोता है इसके बाद हल्दी लड़की को लगाई जाती है। बेशक ये सब कुछ मजाक-मजाक में क्यों नहीं हो रहा हो लेकिन आइडिया कुछ बुरा भी नहीं है। 

Desk Team