हाल ही में दो छात्रों ने ऐसी शरारत की है जिसके बाद से गौतमबुद्घ नगर के जिलाधिकारी के फर्जी आदेश से इंटरनेटर पर छुट्टी की सूचना जारी कर दी है। यह दोनों छात्र नोएड़ा स्कूल के हैं। इतना ही नहीं इस पूरी घटना के लिए जिलाधिकारी के स्टेनो ने थाना सेक्टर 20 में एक मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
यह सब कुछ होने के बाद पुलिस ने 2 छात्रों को हिरासत में ले लिया है और इस मामले पर पूछताछ शुरू कर दी है। गौतमबुद्घ नगर के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया है कि रविवार देर रात को सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी का एक आदेश जमकर वायरल होते हुए दिख रहा है। जिस वजह से यह पूरी घटना को अंजाम मिला।

फर्जी जारी किए गए इस आदेश में बताया गया कि 23 एंव 24 दिसंबर को जिले के सारे स्कूल और कॉलेज बंद होंगे। जैसे ही यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों में तहस-नहस सी हो गई। इस मामले में इतनी जल्दी जांच कि गई कि जिलाधिकारी बीएन सिंह को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी गई।

वहीं एसपी का कहना है कि इस मामले में सोमवार देर रात को जिलाधिकारी के स्टेनो ने थाना सेक्टर 20 पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। इस बात का जिक्र ऐसे हुआ जब कुछ अज्ञात लोगों ने जिलाधिकारी के फर्जी आदेश को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई।
इस हरकत ने कानून व्यवस्था को कड़ी चुनौती दी है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके सेक्टर 12 में स्थित एक नामी स्कूल के 2 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बीच दोनों छात्रों ने पुलिस को बताया है कि ठंड में छुट्टी मनाने और मौज-मस्ती करने के चक्कर में ऐसी हरकत की है।


Download Android App
Download iOS App



