सोशल मीडिया के दौर में जहां एक तरफ अच्छी वीडियो वायरल होती है तो बुरी वीडियो वायरल होने में भी जरा भी टाइम नहीं लगता है। ऐसा ही एक बुरा वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है,दरअसल वीडियो में दो युवा एक कुत्ते को पहले बांधते हैं जिसके बाद डॉगी को तालाब में फेंक देते हैं। वीडियो को देखकर लोगों का खून उबल रहा है। 45 सेंकेंड के इस वीडियो में दो लड़के एक कुत्ते को बांधते हैं और उसे तालाब में फेंक देते हैं। इतना ही नहीं बेशर्मी की हद तो तब पार हुई जब कुत्ते को तालाब में फेंकने के बाद वो उसको पत्थर भी मारते हैं। वहीं पैर बंधे होने के कारण कुत्ता तैर नहीं पाता है और तड़त-तड़त कर मर जाता है।

इस तरह की घिनौनी हरकत करने वाले एक लड़के की उम्र 19 साल है, जबकि इनमें दूसरा युवक नाबालिग है। ये किस्सा मध्यप्रदेश के उज्जैन का है,अब यह वीडियो टिकटॉक पर तेजी से वायरल होने के बाद दोनों ही युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ माधव नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कर ली गई।

इस वीडियो देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज़ ने भी इसकी काफी ज्यादा निंदा की। इसके साथ ही पुलिस द्वारा युवाओं को पकड़ने के बाद PETA India ने उज्जैन पुलिस की जमकर तारीफ़ भी की है। इसके अलावा पेटा की तरफ़ से युवाओं पर Sections 34 and 429 Of The Indian Penal Code (IPC) And Section 11(1)(a) of The Prevention Of Cruelty to Animals (PCA) Act, 1960 के तहत मुक़दमा दर्ज कराया गया है।
ANIMAL ABUSERS ARRESTED!
PETA India worked with Ujjain police to get the teens who abused and drowned a dog in this #TikTok video arrested:
— PETA India (@PetaIndia) May 25, 2020
इन दोनों लड़को का कहना है उन्होंने ऐसा सिर्फ़ मनोरंजन के लिये ही कुत्ते के साथ ऐसा किया था,लेकिन इसी बीच किसी ने व्हाट्सअप पर उनका ये वीडियो किसी ने वायरल कर दिया, जिसके बाद अब ये वीडियो टिकटॉक प्लेटफार्म तक पहुंच गया है।
These people need to be found and strict action needs to take place, possibly worse than what they’ve done to this poor dog. This is beyond disgusting and heartbreaking https://t.co/ODC6T0jUrM
— Athiya Shetty (@theathiyashetty) May 19, 2020
वैसे कुछ भी हो घटना बेहद शर्मनाक है और किसी को कभी भी अपने मनोरंजन के लिये किसी जानवर के साथ ऐसा सुलूक भूलकर भी नहीं करना चाहिए
यहां देखिए वीडियो…


Download Android App
Download iOS App



