सिर्फ गूगल मैप पर ही नजर आती हैं दुनिया की ये सबसे खुफिया जगहें, जाने की नहीं है इजाजत

Summary :

आज तक आपने सुना होगा कि हर देश के अपने कुछ सीक्रेट हेडक्वार्टर होते हैं। इन जगहों पर आम आदमी का जाना मना होता है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही सीक्रेट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, इस जगहों पर अगर आपको जाना है तो सिर्फ गूगल मैप के जरिये ही जाया जा सकता है।

घूमने के शौकिन लोगों को दुनिया के हर कोने को देखना होता है। उन लोगों की लाइफ में बस एक ही लक्ष्य होता है कि वो दुनिया की हर जगह को एक्सप्लोर कर सके। आपने सुना होगा कि हर देश के अपने कुछ सीक्रेट हेडक्वार्टर होते हैं। इन जगहों पर आम आदमी का जाना मना होता है। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही सीक्रेट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जगहों पर अगर आपको जाना है तो सिर्फ गूगल मैप के जरिये ही जाया जा सकता है।
स्नेक आइलैंड, साओ पाउलो 
ब्राजील तट से लगभग 150 किमी दूर इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे नामक एक छोटा सा द्वीप है। इसे ‘स्नेक आइलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। ये यूक्रेन के स्नेक आइलैंड से अलग और बेहद खतरनाक है क्योंकि यहां 110 एकड़ की जमीन पर चार हजार सांप रहते हैं। इसे दुनिया के कुछ बेहद जहरीले साँपों का घर भी माना जाता है। स्थानीय लोग इस द्वीप के पास नहीं जाते क्योंकि इसे ‘मौत का द्वीप’ कहा जाता है।
एरिया-51
दुनिया में कई रहस्यमय जगहों में से एक अमेरिका का एरिया-51 है। एरिया-51 अमेरिका के नेवादा में लास वेगस से 133 किमी दूर स्थित है। ये अमेरिका वायुसेना की टेस्ट और ट्रेनिंग रेंज फैसिलिटी है, जो हाई सिक्योरिटी से लैस है। इसे यूएस मिलिट्री का बेस कहा जाता है। बताया जाता है कि इस जगह से अमेरिकी सरकार एलियंस और यूएफओ से जुड़े एक्सपेरिमेंट करती है। ये जगह काफी विवादित है और इसी वजह से आम लोगों की एंट्री इस जगह पर बैन है।
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट
ये ख़ुफ़िया जगह नॉर्थ सी में लोकेटेड है। इस जगह पर सीक्रेट वॉल्ट मौजूद है, इस वॉल्ट में दुनिया के हर पौधे के बीज मौजूद है। इससे अगर कभी दुनिया में कोई प्रलय आएगा तब इन बीजों की मदद से फिर से पौधे उगाए जाएंगे। सीड वॉल्ट में एक अतिरिक्त कूलिंग सिस्टम है जो बीज भंडारण तापमान को शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस नीचे रखने में मदद करता है।
मेज़गोर्ये 
रुस के रिपब्लिक ऑफ़ बश्कोर्तोस्तान में मौजूद ये टाउन बंद है। ये शहर देश के अन्य हिस्सों से पर्यटकों और यहां तक कि रूसियों के प्रवेश पर भी रोक लगाता है। कहा जाता है कि इस जगह पर रहने वाला हर शख्स किसी तरह के मिशन पर है। साथ ही यहंकाई सीक्रेट प्रोग्राम चलते हैं लेकिन ये प्रोग्राम क्या है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। इस जगह पर लोगों की एंट्री बैन है। वैसे तो यहां जाना मुश्किल है लेकिन आप गूगल सैटेलाइट इमेज के जरिए इस खूबसूरत शहर की एक झलक पा सकते हैं।
रूम नम्बर -39
नॉर्थ कोरिया में एंट्री काफी मुश्किल है। ऐसे रहस्य्मयी देश में ही एक ऐसी जगह है जो और भी ज्यादा सीक्रेट है। इस जगह के बारे में कहा जाता यहां कई गैरकानूनी काम किये जाते हैं। इसी के साथ ही यहां ड्रग्स का प्रोडक्शन भी किया जाता है। किम जोंग उन के शासन के पीछे इस सीक्रेट कमरे का भी योगदान बताया जाता है।

Desk Team