देहरादून : पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य में गिरते लिंगानुपात एवं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु पुलिस लाईन सभागार रेसकोर्स में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों द्वारा ‘‘बेटी बचाओ’’ तथा अनाधिकृत लैंगिक परीक्षण को रोकने के लिए सकंल्प पढा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकेने के लिए प्रभावी कदम उठाना है तथा लोगों में लड़का, लड़की वाली जो मानसिकता है उसमें बदलाव लाना है।
यह तभी सम्भव हो सकता है जब विभिन्न स्तर पर सभी लोग अपने दायित्वों का उचित निर्वहन करेंगे। इसके लिए समाज के सभी वर्ग में जागरूकता लाना होगा। उन्होंने कहा कि पूरी मशीनरी होने के बाद भी लिंग परीक्षण हो जाते हैं तथा भ्रूण हत्या हो जाती है जो कि एक बहुत बड़ा अभिशाप है। इसे रोकने के लिए अपनी फिल्ड टीम को स्पोर्ट करने के साथ ही बड़े पैमाने पर आमजन मानस को जागरूक करना होगा तथा बेटा-बेटी एक समान वाली भावना को समाज में भरना होगा। समाज को यह समझाना होगा कि यदि लड़की को समान अवसर दिया जाये तो वह किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ वाई.एस थपलियाल, विभिन्न संस्थाओं से आये लोग उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



