अगर आपके विवाह में हो रही है देरी तो ये सात चीजें हो सकती हैं कारण

Summary :

वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर आपके विवाह में देरी हो रही है तो इसके पीछे वास्तु दोष का कारण होता है। आपके आस-पास मौजूद चीजों से उत्पन्न उर्जा के प्रभाव के बारे में वास्तु विज्ञान बताता है।

वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर आपके विवाह में देरी हो रही है तो इसके पीछे वास्तु दोष का कारण होता है। आपके आस-पास मौजूद चीजों से उत्पन्न उर्जा के प्रभाव के बारे में वास्तु विज्ञान बताता है। वास्तु दोष अगर घर में नहीं होता है तो इससे घर-परिवार और जीवन में प्रगति और खुशहाली आती है। लेकिन वहीं जब वास्तु दोष होता है तो इसका उलटा असर आपके जीवन और घर-परिवार पर पड़ता है। 
जीवन के हर क्षेत्र में वास्तु दोष लागू होता है। वैवाहिक संबंध हो या विवाह की इच्छा वास्तु दोष का प्रभाव सब पर होता है। वास्तु विज्ञान के मुताबिक अगर आपके विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो इन सात चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में-
वास्तु विज्ञान के मुताबिक दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में विवाह के योग्य कुंवारे लड़कों को नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में सोने से विवाह में रूकावट आती है। ऐसा कहा जाता है कि रिश्ते इस दिशा  में सोने से अच्छे नहीं होते। 
आप अपना बिस्तर ऐसे रखें जिससे आपके पैर उत्तर और सिर दक्षिण दिशा में सोते हुए आएं। इस तरह सोने से बचें। 
विवाह योग्य लड़कों को एक से ज्यादा दरवाजे वाले कमरे में सोना चाहिए। हवा और रोशनी का प्रवेश जिन कमरों में कम होता है उन कमरों में सोने से आप बचें। 
काले रंग के कपड़े और चीजों का यूज न करें। 
अपने कमरों का रंग डार्क ना कराएं। चमकीले, पीले और गुलाबी रंग की दीवारें शुभ होती हैं। 
उस जगह पर नहीं सोना चाहिए जहां पर बीम लटका हुआ दिखाई देता है। 
अगर आप घर के दूसरे सदस्य के साथ सोते हैं तो बिछावन अपने दरवाजे के पास रखें। 

Desk Team