हर किसी को ताजा और गर्मागर्म खाना ही पसंद होता है। स्वादिष्ट और हेल्दी ताजा खाना होता है। सारे पोषक तत्व ताजा खाने से हमारे शरीर को मिलते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी फूड्स होते हैं जो बासी या अगले दिन खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।

अक्सर लोग इन फूड्स को बासी करके खाते हैंं उन्हें इनका टेस्ट ताजा से ज्यादा बासी होने पर आता है। सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को हर रोज खाना बनाने का मन नहीं करता है तो ऐसे में कुछ फूड्स हैं जिनको आप एक-दो दिन तक रख सकते हैं। इनका स्वाद आपको बासी के बाद भी स्वादिष्ट लगेगा। चलिए जानते हैं किन फूड्स का स्वाद बासी के बाद ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है।
साग

सरसों का साग पालक,सरसों और मेथी के पत्तों से बनाता है और इसे बनाने में बहुत मेहनत लगती है। भारत में सरसों का साग बहुत ही मशहूर है। खासतौर पर सर्दियों में तो इसको खाने का अलग ही मजा है। अगर साग को आप बासी करके अगले दिन खाते हैं तो यह और भी स्वादिष्ट लगता है। साग में एक चम्मच देसी घी मिलाकर उसे मक्के की रोटी के साथ खाना बहुत ही टेस्टी होता है।
शाही पनीर

अक्सर बच्चों के मुंह में पानी शाही पनीर का नाम सुनते ही आ जाता है। शाही पनीर में टमाटर, काजू और कई सारे मसाले डालकर बनाया जाता है। शाही पनीर को खाने का मजा गर्ममागर्म ही होता है। अगर आप शाही पनीर को अगले दिन परांठों के साथ खाते हैं तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
राजमा

जैसे ही राजमा का नाम आता है हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। राजमा को प्लेन या जीरा राइस के साथ भारत में लोगों को खाना बहुत ही पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं राजमा का स्वाद ताजे के मुकाबले बासी में ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप अगले दिन राजमा को खाते हैं तो वह पहले से ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं।
गाजर का हलवा

सर्दियों में हर किसी को मीठा खाने का मन करता है। खास तौर पर गाजर का हलवा लोग सर्दी के मौसम में खाते हैं। गाजर के हलवे को कई दिनों तक आप फ्रिज में रख सकते हैं। गाजर का हलवा घी, मेवे, दूध और गाजर से बनाया जाता है। गाजर का हलवा ताजा खाने में टेस्टी लगता है लेकिन फ्रिज में रखा हुआ गाजर का हवला अगले दिन और भी स्वादिष्ट लगता है।
कढ़ी

अधिकतर लोग कढ़ी को ताजा की बजाय बासी करके खाते हैं। लोग इस बात को खुद कहते हैं कि कढ़ी का स्वाद बासी करके ज्यादा आता है। कढ़ी मे भी कई तरह के मसाले डाले जाते हैं। कढ़ी को अलग तरीकों से भारत के विभिन्न हिस्सों में बनाया जाता है लेकिन इसका स्वाद हर किसी भी बेहद ही अच्छा होता है।


Download Android App
Download iOS App



