बॉलीवुड स्टार्स बचपन में कैसे दिखते थे यह हम सब को ही जानने की उत्सुकता होती है। अक्सर आप सब यह सोचते होंगे कि बॉलीवुड के यह बड़े सितारे जितने बड़े पर्दे पर आकर्षक दिखते हैं क्या वह बचपन में भी उतने ही आकर्षक रह होंगे।
यह तमाम सवाल एक फैन ने अपने पसंदीदा सितारे के लिए जरूर मन में आते ही होंगे। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं आपके एक चहेते और बॉलीवुड की मशहूर शख्सियत के बचपन की तस्वीर। देखते हैं आप इन्हें पहचान पाते हैं या नहीं।
चलिए थोड़ी मुश्किल आसान करने के लिए हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों को ये कॉफी पिला चुके हैं, अब भी नहीं समझे तो एक और हिंट दे देते हैं वरुण धवन से लेकर आलिया और सिद्धार्थ के गॉडफादर रह चुके हैं ये फिल्म मेकर।


करण जौहर उन चुनिंदा लोगों में से आते हैं जिन्होंने डीडी नेशनल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। लेकिन आज वे सिनेमा की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। जी हां एक ऐसा ही चमकता सितारा हैं करण जौहर।
फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और एक्टर करण जौहर को फिल्म इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड शानदार फिल्में दी हैं। कितने ही कलाकारों का आज करण जौहर को गॉडफादर माना जाता है।
अब जिक्र करते हैं सिनेमाजगत को दी गई उनकी कुछ यादगार और बेहतरीन फिल्मों का। 45 साल के करण जौहर ने बॉलीवुड को बहुत ही शानदार फिल्में दी हैं। इनमें ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘माय नेम इज खान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘ऐ दिल है मुशकिल’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App









