सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के दौसा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सांप के साथ शराब के नशे में धुत एक शख्स खेलते हुए दिखाई दे रहा है। यह शख्स सांप के साथ लगभग आधे घंटे तक उसके साथ खेलता रहा। इस दौरान यह शख्स सांप को पकड़े हुए रहा। इतना ही नहीं इस शख्स ने सांप के साथ डांस भी किया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का यह पूरा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप के सामने शराब के नशे में चूर यह शख्स लेट जाता है। सांप इस दौरान बार-बार बाहर निकलने की कोशिश करता है लेकिन उसे वह शख्स जाने नहीं देता। सांप को शख्स कभी पकड़ लेता या कभी उसे अपने गले में डाल लेता।
नशा शराब में होता तो नाचती बोतल… pic.twitter.com/9Vp9wk4eaZ
— anuragamitabh انوراگ امیتابھ अनुरागअमिताभ (@anuragamitabh) January 4, 2020
सांप ने कई जगह से शराबी को डसा भी है
शराबी को कई जगह से इस दौरान सांप ने डसा भी है। शराबी का शरीर सांप के डसने की वजह से नीला पड़ गया है। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों केे पता चली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शराबी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। दौसा जिले के गुढाकटला गांव का सांप और शराबी का यह वीडियो बताया गया है। प्रकाश महावर इस शराबी शख्स का बताया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



